खूबसूरत चेहरा किसे नहीं पसंद हैं। हर कोई खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए लाख कोशिस करता हैं। लेकिन एक समय बाद आपका चेहरा पहले जैसा नहीं होता। यानी आपके चेहरे की खूबसूरती भी आपके उम्र से ही पता चल जाती हैं। लकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री हैं जहा आपको हमेशा खुद को YOUNG और खूबसूरत रखना होता हैं। फिल्म जगत में आपकी अदाकारी के तो चर्चे हैं ही लेकिन उससे भी ज्यादा आपकी ख़ूबसूरती के चर्चे है। तो आज के इस ब्यूटीफुल स्टोरी में हम ब्यूटीफुल बॉलीवुड डीवाज़ की बात करेंगे। जो अपनी ख़ूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कितनी जद्दो-जहत करती हैं।

करीना कपूर खान
बुढ़ापा एक ऐसा समय जो ज़िन्दगी में हर किसी को -देखनी और जिनी पड़ती हैं। यह सबके साथ होता है और इससे बचने का कोई उपाय नहीं है। बॉलीवुड डीवाज़ की भी उम्र बेशक उतनी पता नहीं चल पाती हैं क्यों की जिस उद्योग में वो काम करते हैं, उसे देखते हुए वे अपनी त्वचा की देखभाल के लिए अतिरिक्त प्रयास पर्ने पड़ते हैं, हालाँकि, उम्र बढ़ना एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे हर कोई गुजरता है। वहीं कई टन मेकअप के साथ, अभिनेत्रियां अपने अवास्तविक सुंदरता को दर्शाती हैं। लेकिन कुछ अभिनेत्रियाँ ऐसी भी हैं जो अपनी असली, बूढ़ी होती त्वचा को दिखाने में बिल्कुल भी शर्माती नहीं हैं। ऐसे में इस लिस्ट में करीना कपूर खान भी उनमें से एक हैं। दरसअल करीना ने अपनी एक नोफ़िल्टर्ड तस्वीर पोस्ट किया था। जिसमे करीना ने कोई मेकअप नहीं किया था। हल्की करीना की इस पिक्चर को फैंस ने काफी ट्रोल किया था। साथ ही उन्हें ‘पुराना’ तक कहा गया था। लेकिन करीना की ये अनफ़िल्टर्ड तस्वीरें बिल्कुल अद्भुत दिख रही थी।

यामी गौतम
इस लिस्ट में अगले नंबर पर हैं यामी गौतम। दरसअल यामी ने एक बार एक लंबा नोट लिखा था। जहां यामी ने लिखा था की कैसे वह एक लाइलाज त्वचा रोग से पीड़ित थी । जहां यामी ने कुछ अनफ़िल्टर्ड तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था, दोस्तों, मैंने हाल ही में कुछ छवियों के लिए शूटिंग की और जब वे पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए जाने वाली थीं, जो कि केराटोसिस-पिलारिस नामक मेरी त्वचा की स्थिति को छुपाने के लिए थीं, लेकिन तब मेरे मन में ये ख्याल आया की इसे क्यों छुपाना हैं। मैं जैसी हूँ मुझे खुद को वैसे ही खुद को एक्सेप्ट करना चाहिए।

विद्या बालन
वही लिस्ट में अगला नाम हैं विद्या बालन का जो फोटोशॉपिंग और री-टचिंग इमेज के बिल्कुल खिलाफ हैं। दरसल फेमस फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने भी ये खुलासा किया था कि विद्या उन्हें तस्वीरों में ज्यादा बदलाव नहीं करने देती हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं सेट पर ही बेहतरीन लाइटिंग हासिल करने की कोशिश करती हूं, इस तरह तस्वीरों पर ज्यादा फ़िल्टर करने की जरूरत नहीं पड़ती। वही विद्या के लिए ऐसा करना और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह नहीं चाहती कि उसकी फोटोज़ को फिर से छुआ जाए। साथ ही वह अपनी त्वचा में सहज है, और तस्वीरों के लिए पतला नहीं बनना चाहती। वही एक मैगज़ीन की शूटिंग के दौरान, विद्या ने संपादक टीम से कहा था कि तस्वीरों को केवल रंग-सुधारित और साझा किया जाना चाहिए, बिना किसी री-टचिंग के।

इलियाना डी’क्रूज़

वही बात करे इलियाना डी’क्रूज़ की तो इलियाना ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था की, ‘मुझे फोटोशॉप और अपनी तस्वीरों को फिल्टर करना पसंद नहीं है क्योंकि हमें खुद के प्रति सच्चे रहना है और ऐसा व्यक्ति नहीं बनना है जिसे फिल्टर होने के बाद हम पहचान न सकें।’ सोशल मीडिया पर, वह अक्सर कुछ अनफ़िल्टर्ड सेल्फी शेयर करती हैं और अपने प्रशंसकों को खूब हंसाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



