वैसे तो बॉलीवुड में आए दिन लिंकअप,ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। लेकिन कुछ रिलेशनशिप केवल नाम के ही रह जाते हैं। जो कभी शादी तक नहीं पहुंच पाते हैं। दरअसल आज हम आपको ऐसे ही उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सगाई तो कि लेकिन किसी वजह से ये सगाई टूट गई और उनकी शादी नहीं हो पायी। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।
1.अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर जोडिय़ों में से एक हैं। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने सगाई तो कि लेकिन बाद में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। साल 2002 की बात है अमिताभ बच्चन के बर्थंडे पर दोनों ने सगाई की थी। लेकिन फरवरी 2003 तक दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
2.अक्षय कुमार और रवीना टंडन
साल 1994 में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा आई थी। फिल्म के बाद दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। खबरों के अनुसार अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने चुपके से सगाई की लेकिन उसके बाद दोनों की बे्रकअप की खबरें आनी शुरू हो गई थी। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब रवीना टंडन अपने ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन में थी।
3.साक्षी तंवर और विशाल डडलानी
टीवी इंडस्ट्री से अपनी एक खास पहचान बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री साक्षी तंवर की शादी मशहूर सिंगर विशाल डडलानी से तय हुई थी। लेकिन इन दोनों की सगाई होने के बाद भी किसी वजह से इनका रिश्ता टूट गया। बाद में विशाल ने तो किसी ओर से शादी भी कर ली लेकिन साक्षी तंवर आज भी कुंवारी हैं।
4.सलमान खान और संगीता बिजलानी
बॉलीवुड की दुनिया में एक ऐसा दौर था जब सलमान खान और संगीता बिजलानी एक-दूसरे के प्यार में बेहद पागल थे। इन दोनों स्टार्स ने सगाई भी कर ली थी। और इतना ही नहीं दोनों की शादी के कार्ड भी छाप गए थे। लेकिन अभिनेत्री सोमी अली के कारण इन दोनों का बे्रकअप हो गया। और संगीता और सलमान खान के प्यार के खूब चर्चे थे। बाद में सलमान खान की लाइफ में जब सोमी की एंट्री हुई तो यह बात संगीता को बिल्कुल नहीं पसंद आई और संगीता ने सलमान के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया। फिर संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App








