देशभर में चारों तरफ होली के त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। लोगों ने रंगों के इस पर्व की तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में 18 मार्च को होली 2022 को धूमधाम से मनाया जाएगा। होली के त्योहार पर प्यार का रंग और ज्यादा गहरा हो जाता है। इस त्योहार को हर कोई अपने परिवार और जीवनसाथी संग सेलिब्रेट करता है।

वैसे रंगों के त्योहार होली की धूम मनोरंजन जगत में भी खूब देखने को मिलती है। ऐसे में इस साल कई बॉलीवुड सितारें शादी के बाद अपने हमसफर संग मनाते हुए दिखाई देंगे। तो इस कड़ी में आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी के बाद यह पहली होगी।
राजकुमार राव-पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पिछले साल नवंबर के महीने में शादी रचाई थी। वैसे तो डेटिंग लाइफ में इन्होंने कई त्योहार साथ में मनाए हैं। लेकिन कपल की शादी के बाद ये साथ में पहली होली होगी। जिसे राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ मनाने वाले हैं। दोनों के लिए ये होली बेहद खास होगी।
कटरीना कैफ-विक्की कौशल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के बड़वाल फार्म में एक भव्य शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल कुछ त्योहार साथ में सेलिब्रेट कर चुकें है। ऐसे में अब इनकी साथ में यह पहली होली होगी। जी हां, इस बार ये जोड़ा साथ में होली मनाता दिखाई देगा।
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की भी शादी के बाद यह पहली होली होगी। एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद कपल ने पिछली 19 फरवरी को शादी रचाई थी। दोनों ने अपनी शादी को काफी हद तक सीक्रेट ही रखा। ऐसे में फरहान और शिबानी पहली बार पति-पत्नी के रूप में होली साथ मनाएंगे।
यामी गौतम-आदित्य धर

यामी गौतम और आदित्य धर ने भी पिछले साल 4 जून को गुपचुप शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी और आदित्य की तस्वीरें साझा कर फैंस को सरप्राइज दिया था। यामी और आदित्य भी शादी के बाद अपनी पहली होली खेलते हुए दिखाई देंगे।
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने पिछले महीने 5 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी। इसके बाद से ही दोनों अक्सर साथ में रोमांटिक होते हुए दिख जाते हैं। वहीं, शादी के बाद पति-पत्नी बन दोनों साथ में पहली बार होली मनाने वाले हैं। कपल अपनी शादी के बाद होली पर क्या स्पेशल करने वाला है ये तो आने वक्त ही बताएगा।
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की भी शादी के बाद यह साथ में पहली होली होगी। इन दिनों ये कपल रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें दोनों एक टास्क के दौरान होली खेलते हुए दिखाई दिए थे।
मौनी रॉय-सूरज नांबियार

इस लिस्ट में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का नाम भी शामिल है। इस जोड़े ने इसी साल जनवरी के महीने में शादी रचाई थी। अब कपल शादी के बाद 18 तारीख को साथ में पहली बार होली मनाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



