बॉलीवुड सुपरस्टार
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर पूरे चार
साल बाद फिल्म पठान से अपना कमबैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म में किंग खान का
एक्शन अवतार फैंस को देखने को मिलने वाला है जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड
है। इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के बंगले मन्नत के मैन गेट की तस्वीरें
वायरल हो रही है जिसमें कुछ बदलाव किए गए है।
दरअसल, हाल में मन्नत के बाहर हाल ही में डायमंड स्टडेड
नेमप्लेट और एक नया एंट्रेंस बनाया गया है। जहां फैंस अपनी फोटो क्लिक करनी शुरू
कर दी है। डायमंड स्टडेड नेमप्लेट की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आने के बाद किंग
खान अचानक से सुर्खियों में आ गए थे। ऐसे में अब इंटीरियर
डिजाइनर और एक्टर की वाइफ गौरी खान ने हीरे की नेमप्लेट को लेकर भी खुलासा किया
है।
गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई नेमप्लेट के साथ अपनी तस्वीर साझा की हैं। इस
नई नेमप्लेट को खुद गौरी ने डिजाइन किया है। फोटो में गौरी ब्लू जींस, व्हाइट क्राप टॉप और ब्लैक ब्लैजर पहन रखा है साथ ही
उन्होंने ब्लैक कलर के सनग्लासेस भी लगाए हुए है। अपने इस लुक में इंटीरियर
डिजाइनर काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
फोटो शेयर करते हुए किंग खान की वाइफ ने कैप्शन में लिखा, आपके घर का मेन डोर, आपके परिवार और दोस्तों का एंट्री पॉइंट होता है… नेम प्लेट पॉजिटिव एनर्जी
को अट्रैक्ट करती है.. ऐसे में हमने ग्लास क्रिस्टल्स के साथ एक ट्रांसपेरेंट
मटेरियल चुना, जिससे एक पॉजिटिव, मूड बेहतर करने वाली और शांत वाइब आती है।
बता दें कि गौरी खान की इस पोस्ट के बाद यह साफ हो गया है कि मन्नत की नेम
प्लेट में कोई डायमंड नहीं लगा है। ना सिर्फ नेमप्लेट बल्कि किंग खान के बंगले
मन्नत के हर एक कोने को उनकी वाइफ गौरी ने खुद अपने हाथों से सजाया है। बीते साल
गौरी ने मन्नत को रेनोवट भी किया था। गौरी एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं।


Download Android App
Download iOS App






