पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपने जीवन के एक बेहद मुश्किल और पर्सनल एक्सपीरयंस को शेयर किया है. पारस ने यह खुलासा आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के सामने किया। उन्होंने बताया कि अपने डिप्रेशन के दिनों में वह पूरी तरह से नकारात्मक सोच से घिर गए थे
‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा रह चुके टीवी एक्टर पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपने जीवन के एक बेहद मुश्किल और पर्सनल एक्सपीरयंस को शेयर किया है. पारस ने बताया कि वह काफी लंबे समय तक डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझते रहे थे। इस दौरान उनकी मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें अपने जीवन को खत्म करने जैसे विचार भी आने लगे थे। उन्हें यहां तक लगने लगा था कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी, जैसे कैंसर हो गया है।
घर से नहीं निकले
बता दें, पारस ने यह खुलासा आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के सामने किया। उन्होंने बताया कि अपने डिप्रेशन के दिनों में वह पूरी तरह से नकारात्मक सोच से घिर गए थे और खुद को बेहद अकेला महसूस करते थे। उन्होंने कहा, “बिग बॉस 13 करने के बाद मैं काफी लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहा। इस दौरान मैं डिप्रेशन और एंग्जाइटी से लगातार लड़ता रहा। तीन से चार साल तक मैं अपने घर से बाहर भी नहीं निकला। मुझे यकीन हो गया था कि मैं ज्यादा दिन नहीं जी पाऊंगा। मुझे लगने लगा था कि मुझे कैंसर हो गया है।”
आध्यात्मिकता का अपनाया रुख
पारस ने बताया कि इस कठिन दौर से बाहर आने में आध्यात्मिकता ने उनकी काफी मदद की। उन्होंने कहा कि उनकी मां अक्सर प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुना करती थीं। उनकी मां की प्रेरणा से ही उन्होंने भी भगवान राधा-कृष्ण की भक्ति का मार्ग अपनाया। पारस ने बताया, “जब मेरी मां प्रेमानंद जी महाराज के उपदेशों से जुड़ीं तो मैंने भी आध्यात्म की ओर रुख किया। इसके बाद मैंने वृंदावन में अपना एक घर खरीदा। जब से मैंने राधा रानी का नाम जपना शुरू किया, तब से मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगे।”
कश्मीरियों को बहुत कुछ मिला…Vivek Agnihotri ने फिल्म The Kashmir Files को लेकर क्यों कही ये बात?
पॉडकास्ट में भी किया ज़िक्र
बता दें, पारस छाबड़ा इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। इस शो में वह अक्सर आध्यात्मिक विषयों पर बातचीत करते नजर आते हैं। पारस से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी प्रेमानंद जी महाराज की शरण में वृंदावन पहुंच चुके हैं। अब पारस भी आध्यात्मिकता की इसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
कैसे बनाई अपनी पहचान
बता दें कि पारस छाबड़ा को एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ से पहचान मिली थी। इसके बाद वह ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए और शो में उनकी माहिरा शर्मा के साथ बॉन्डिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो के बाद दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. पारस अब खुद को पूरी तरह से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत मानते हैं। उनका मानना है कि भगवान राधा-कृष्ण की भक्ति ने उन्हें जीवन में नई दिशा दी है।


Download Android App
Download iOS App





