सलमान के साथ ‘दबंग 3’ के लिए ये अभिनेत्री हुई फाइनल

Summary :

NULL

2012 में आई सलमान की बहुचर्चित फिल्म ‘दबंग 2’ लोगों को काफी पसंद आई जिसके बाद फिल्म निर्माता ने ‘दबंग 3’ बनाने का फैसला लिया।

दबंग 3 के लिए उन्होंने स्क्रिप्ट भी बना ली और उन्होंने वो स्क्रिप्ट सलमान को भी पढ़ाई। पर कुछ समय पहले ये खबर काफी चर्चा में थी कि सलमान खान ‘दबंग 3’ की स्क्रिप्ट को लेकर खुश नहीं हैं।

‘दबंग 3’ को लेकर सलमान ने अपने छोटे भाई अरबाज खान से भी बात की है और उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने को कहा है। इस फिल्म के बारे में कुछ खबर मिली है जो हम आपको बताने जा रहे है।

दरअसल, इससे पहले आई फिल्म ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ में दर्शकों ने सलमान खान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को रोमांस करते देख चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार ‘दबंग 3’ के लिए अभिनेत्री का नाम फाइनल कर लिया गया है।

जी हां, इस बार फिर फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के साथ गुलाठियाँ उड़ाते नजर आएंगी। जैसा की हमने पहले बताया कि इस फिल्म में हीरोइन को फाइनल नहीं किया गया था लेकिन अब यह फाइनल हो गया है। ‘दबंग 3’ में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी चुलबुल पांडे की पिछली जिंदगी के सारे राज को उजागर करेगी। इस फिल्म की यह कहानी आपको पिछले दोनों सीक्वल में देखने को नहीं मिली है।

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा एक और हीरोइन होगी, फिलहाल उस हीरोइन का नाम अभी निकलकर सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि जल्द ही दूसरी हीरोइन का नाम फाइनल कर दी जाएगी।

Desk Team