लुधियाना : सीटी यूनिवर्सिटी ने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए एक अभियान मॉडल टाउन ए1सटेंशन और सराभा नगर मार्केट में चलाया। यहां लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए टिप्स दिए गए। साथ ही सौ से अधिक लड़कियों को चिल्ली स्प्रे भी भेंट किए।
जिक्रयोग हो कि इससे पहले भी सीटी यूनिवर्सिटी लड़कियों को आत्मरक्षा की प्रेरणा देने के लिए ऐसे गतिविधियां लुधियाना और जालंधर में कर चुका है। इसी क्रम को मंगलवार आगे बढ़ाया गया। मार्केट में लड़कियों को चिल्ली स्प्रे जरूरत पडऩे पर इस्तेमाल करने की सीख भी दी गई। यहां सीटी यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने समाज में लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की और लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों को खिलाफ आवाज उठाने की नसीहत दी।
सीटी ग्रुप की को- चेयरपर्सन श्रीमति परमिंदर कौर चन्नी ने कहा कि लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। इसी बात को ध्यान रख सीटी इंस्टीट्यूट की तरफ से यह पेपेर स्प्रे बांटी गई है। उन्होंने विद्यर्थियों को इस स्प्रे को जरूरत पडऩे पर ही इस्तेमाल करने की सलाह दी ।
सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि समाज में लड़कियों की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है, हर लड़की को अपनी आत्मरक्षा के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। सीटी यूनिवर्सिटी महिलाओं पर हो रहे आत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहा है। इसीलिए लड़कियों और महिलाओं को स्प्रे वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्प्रे को बांटने का मकसद लड़कियों को आत्म निर्भर बनाना है।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App




