फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है जहां पर नाम, शोहरत, पैसा और रुतबा सब ही बहुत जल्दी से मिल जाता है और एकदम से सबकुछ से छूमंतर भी हो जाता है और बस यादें ही रह जाती हैं। बॉलीवुड ने बहुत से एक्टर को ऊंचाईयों पर पहुंचा कर उनकी जिंदगी बना दी थी। तो वही बॉलीवुड ने काफी ऐसे एक्टर की जिंदगी बत से बहतर भी कर दी थी। बॉलीवुड हमेशा से ही उगते सूरज को सलाम करता आया है और आगे भी बॉलीवुड में यही चलन चलता आएगा।
जब तक आप यहां पर दिखाई दे रहे हो तो सफलता आपके कदमों में है। सफलता, नाम और शोहरत आपको सूरज उगते की तरह सलाम करते रहेंगे। जैसे आपके जीवन में मुसीबत के कदम आते हैं तो बाकि सब का साथ भी वैसे ही छूट जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री साधना केबारे में बताने जा रहे हैं।
अभिनेत्री साधना की कहानी बहुत ज्यादा ही दर्दभरी है किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतनी बड़ी एक्ट्रस जिसने बॉलीवुड में अपनी सारी ही फिल्में सुपरहीट दी हैं लेकिन उन्होंने अपनी असल जिंदगी में काफी सारी परेशानियां देखीं हैं। 60 और 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में साधना का नाम टॉप की हीरोईनी में लिया जाता था। साधना ने बॉलीवुड में जब तक राज किया तो उनके पीछे तब तक हर निर्माता-निर्देशक थे।
जब साधना पर मुसीबत का पहाड़ टूटा तो यही फिल्म इंडस्ट्री ने भी उनको सहारा नहीं दिया। साधना को जब लोगों के सहारे की जरूरत थी तो वही लोग जो उनके पीछे भागते थे वही जरूरत के वक्त उन्हें छोड़ कर चले गए। जिस फिल्म इंडस्ट्री के लिए साधना ने अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा दी उस फिल्म इंडस्ट्री ने उनके बुरे वक्त में उनका साथ छोड़ दिया था।
फिल्म ‘श्री 420’ में पहला ब्रेक मिला
साधना के पास खूबसूरती और टैलेंट का बेजोड़ संगम था। साधना को बचपन से एक्ट्रस बनने की ख्वाहिश थी और अपनी ख्वाहीश पूरी करने के लिए साधना बॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने आ गई थी। साधना को पहला ब्रेक साल 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420’ में मिला था। साधना की यह पहली फिल्म सुपरहीट साबित हुई और लोगों ने इस फिल्म में साधना को नोटिस भी किया था।
साधना ने अपने फिल्मी कैरियर में काफी सारी सुपरहीट फिल्में दी हैं। जैसे ‘लव इन शिमला’, ‘प्रेम पत्र’, ‘एक मुसाफिर एक हसीना’, ‘वो कौन थी’ और ‘मेरा साया’ यह सारी सुपरहीट फिल्में आई थीं। इन सभी फिल्मों में साधना की एक्टिंग को सब ने ही काफी पसंद की थी और यह सभी फिल्में बहुत ज्यादा सुपरहीट साबित हुई थीं।
लड़कियां साधना कट की बहुत दीवानी थी
साधना की एक्टिंग के ही दर्शक दीवाने नहीं थे उनके हेयरस्टाइल के भी दीवाने थे। साधना की दीवानगी का यह आलम बन गया था कि जितनी भी लड़कियां थी उस वक्त वह साधना के जैसा ही हेयरस्टाइल करनाने लगीं थीं और इस हेयरकट का नमा ही साधना के नाम पर हो गया था। मतलब हेयरस्टाइल का नाम ही ‘साधना कट’ के नाम से मशहूर हो गया था और आज भी यह कट लोगों की जुबान पर है और कुछ लोग करवाते भी हैं।
साधना को थायरॉइड बीमारी ने जकड़ लिया था
साधना को अचानक से कर्ई सारी बीमारियों ने जकडऩा शुरू कर दिया था। साधना को थायरॉइड की बीमारी हो गई थी और उन्हें उनकी एक्टिंग में काफी परेशानियां आने लगीं हैं। साधना ने अपनी इस बीमारी का इलाज कराने के लिए फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक ले लिया और ठीक होने के बाद वापस आ गईं।
जब साधना ब्रेक के बाद फिल्मों में वापस आई तो उन्हें उनके मर्जी केरोल नहीं मिल रहे थे जिसके चलते साधना ने फिल्मों को अलविदा कहना का फैसला किया। साधना को थायरॉइड की वजह से उनकी आंखों में भी परेशानी आ गई जिसकी वजह से उन्होंने पब्लिक इवेंट्स, फंक्शन में जाना यहां तक की उन्होंने फोटो खिंचवाना भी बंद कर दिया था।
साधना के अंतिम समय में किसी ने भी उनकी मदद नहीं की
साधना ने अपने अंतिम दिनों में गुमनामी की ही जिंदगी जी थी। साधना की जिंदगी में उनका कोर्ई भी करीबी नहीं था और उनकी सेहत गिरने लगी थी और कानूनी कामों पर वह संभाल नहीं पा रहीं थीं। साधना ने अपने इस वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोगों से मदद भी मांगी थी लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं कि थी। इस बात का खुलासा साधना की खास दोस्त और हीरोइन तबस्सुम ने 2015 में अपने एक इंटरव्यू में कहा था।


Download Android App
Download iOS App












