कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 का हिस्सा बनने से इस एक्ट्रेस ने किया इंकार? सामने आई बड़ी वजह!

Summary :

बॉलीवुड अदाकारा तबू ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान शूटिंग करने से इनकार कर दिया है। तबू की गुजारिश पर मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग को अनिश्चित काल तक आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का इंतजार दर्शकों के बीच बेसब्री से हो रहा है। यह अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का दूसरा भाग है, जिसकी कहानी एकदम नई होगी। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं, जो अपनी धमाकेदार कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग मेकर्स ने मार्च 2020 में बंद कर दी थी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से ‘भूल भुलैया 2’ के मेकर्स को यह कदम उठाना पड़ा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं जो कि फिल्म की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। लेकिन इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौंकाने के लिए काफी है। खबर है कि इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री तब्बू से बात की कई थी लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होने मना कर दिया था। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के लिए तैयार भी थी लेकिन तबू की वजह से ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग फिर से रोकनी पड़ी है।
असल में तबू ने कोरोन वायरस महामारी खत्म होने तक ‘भूल भुलैया 2’ के सेट पर लौटने से इनकार कर दिया है। तबू फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं, जिस कारण मेकर्स के पास शूटिंग रोकने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचा है।
 तबू ने मेकर्स से कहा है कि वो कोरोना काल में शूटिंग नहीं करना चाहती हैं क्योंकि वो सिक्योर फील नहीं कर रही हैं। तबू की गुजारिश सुनने के बाद मेकर्स के पास शूटिंग को अनिश्चित काल तक आगे बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू आखिरी बार फिल्म जवानी जानेमन का हिस्सा बनीं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था।

Desk Team