बिग बॉस 16 रियलिटी शो अपने अंतिम चरण में कदम रख सभी को अलविदा कह चुका है हमेशा की तरह शो में 5 फाइनलिस्ट बन शो के आखरी पड़ाव पहुंचे थे वही तीन फाइनलिस्ट ने अपनी जगह फाइनल में बनाई, जिनमें से 4 शो से कुछ खट्टी मीठी यादें अपने साथ लेकर गए तो वही शो में एक कंटेस्टेंट ऐसी भी रही जिसके हाथ बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं लगी और उन्होंने रो-रो कर बुरा हाल कर दिया। बता दे इस बार बिग बॉस सीजन 16 ने खूब सुर्खियां बटोरी जिसके चलते शो शरू से ही चर्चाओं का विषय बना रहा।

वही शो में 135 दिनों तक अपना सफर 24 घंटे कैमरा के सामने और अंजान लोगों के बीच बिता कर एमसी स्टेन बिग बॉस के 16 वे सीजन के विजेता बने है, बिग बॉस में उनका सफर और योगदान कुछ ख़ास नहीं था फिर भी दर्शकों का दिल जीत स्टेन ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की, फैंस द्वारा उन्हें ढेर सरे वोट्स और प्यार मिला है।

जिसके चलते स्टेन सबसे ज्यादा वोटों से जीत गए है बता दे सीजन 16 में स्टेन ने दोस्त शिव ठाकरे और प्रियंका को पछाड़ा है वही बिग बॉस टॉप थ्री कंटेस्टेंस्ट में अर्चना गौतम का नाम भी शामिल था, अर्चना अपने बेबाक अंदाज से बिग बॉस की ट्रॉफी से ज्यादा दूर नहीं थी। 27 साल की अर्चना को लेकर सभी यह आस लगा रहे थे अर्चना बिग बॉस की विनर बनने वाली है पर ऐसा नहीं हुआ अर्चना को बिना ट्रॉफी के बिग बॉस के घर से बहार आना पड़ा।

वही शालीन के बाद जब अर्चना गौतम को बिग बॉस से निकलने का फरमाना सुनाया गया अर्चना घर से तो निकल गई पर उनके आंसू नहीं रुके, अर्चना घर से बहार निकलते ही फुट फुट कर रोती रही, यही नहीं सलमान खान के चुप करने के बाद भी अर्चना रोती रही। सभी बिग बॉस के टॉप फाइव कंटेस्टेंट्स में से अर्चना गौतम के जीतने का अनुमान लगा रहे थे ऐसा ना होने पर अर्चना बाहर आकर अपनी मां के गले लगकर भी खूब रोती दिखाई दी।
वही सलमान का दिया हर दिलासा एक्ट्रेस को सुकून नहीं दे पाया और फिर वो अपने हारने का गम मनाती रहीं जिसके चलते वो काफी समय तक रोती ही दिखाई दी। बता दे अर्चना अपने जीवन में काफी सफल महिला है उनके हाथ काफी ख़िताब लगे है, बेशक आज अर्चना बिग बॉस का ख़िताब नहीं जीत पाई हो पर अर्चना की एक्टिव पर्सनालिटी ने फैंस के बीच खास जगह बनाई है।


Download Android App
Download iOS App



