भारत के अक्षत सिंह ने ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट में अपने शानदार डांस मूवस से जजेस को दीवाना कर दिया और उन्हें गोल्डन बजन देने से मजबूर किया। अक्षत का वजन बहुत ज्यादा है लेकिन उसके बाद भी उन्होंने इतना शानदार डांस किया जिसे देखकर जजेस के साथ बैठे दर्शक भी उनके मुरीद हो गए।
ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट में जज की कुर्सी पर साइमन कोवेल, डेविड विलियम्स, एलेशा डिक्सन और अमांडा होल्डन हैं जो अक्षय के डांस को देखकर दंग ही रह गए।
ये खास संदेश दिया अक्षत सिंह ने
अक्षत ने पहले डांस शुरू करने से कहा कि कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता है और वे अपने डांस से यही दिखाना चाहते हैं कि मोटे लोग भी बेहतरीन डांस कर सकते हैं।
फिल्म अग्निपथ के गाने देवा श्री गणेश और रैपर निकी मिनाज के गाने स्टार्सशिप पर अक्षत सिंह ने डांस किया। जैसे ही अक्षत ने अपना डांस खत्म किया उसके बाद उन्होंने कहा, मोटे इंसान भी डांस कर सकते हैं।
स्टैंडिंग ओवेशन दिया जजेस ने
अक्षत के शानदार डांस से जज से लेकर दर्शक सब ने खड़े होकर स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वहीं जज कावेल अक्षत से कहते हैं, मैं आपसे ऐसे डांस की उम्मीद नहीं कर रहा था। आप एक बेहतरीन डांसर हैं।
View this post on Instagram
We asked for someone to rock and he ROCKED! Superb stuff Akshat, our #BGT Golden Buzzer 2019 ?✨
वहीं दूसरी तरफ डेविड विलियम्स ने कहा, काश मैं भी टीनएज बॉॅ के रूप में आपको स्टेज पर देख रहा होता, आपको देखकर मुझे लगता कि मैं अपने जीवन में कुछ भी पा सकता हूं। बता दें कि अभिनेता सलमान खान के बहुत बड़े फैन अक्षत सिंह हैं। इसके साथ ही वह इंडियाज गॉट टैलेंट में भी आ चुके हैं और अपने शानदार डांस से दीवाना कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App






