अपनी एक्ट्रेस बेटियों को हर कदम पर सपोर्ट करती है ये सेलिब्रिटी मॉम्स, ख़ूबसूरती में भी देती है टक्कर

Summary :

कई ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां है जो अपनी कामयाबी के पीछे अपनी मॉम के सपोर्ट को बेहद अहम मानती है। ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की मम्मियां भले ही कैमरे के सामने आना ज्यादा पसंद ना करती हो पर अक्सर अपनी सेलिब्रिटी बेटियों के साथ अक्सर पार्टीज और फंक्शन्स में स्पॉट होती है।

कई ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां है जो अपनी कामयाबी के पीछे अपनी मॉम के सपोर्ट को बेहद अहम मानती है। ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की मम्मियां भले ही कैमरे के सामने आना ज्यादा पसंद ना करती हो पर अक्सर अपनी सेलिब्रिटी बेटियों के साथ अक्सर पार्टीज और फंक्शन्स में स्पॉट होती है। कुछ तो ख़ूबसूरती के मामले में भी अपनी बेटियों को टक्कर देती दिखाई देती है। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर :  
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण के हमेशा अपनी बेटी को सपोर्ट किया है और अपनी बेटी की शादी में वो काफी लाइमलाइट में भी रही थी। दीपिका की बार इंटरव्यू में अपनी मॉम की तारीफ करती नजर आती है। 
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ की मां सुजैन बेहद कम बार ही  कैमरे के सामने देखी गयी है पर विदेश में रहने के बाद भी इनका सपोर्ट हमेशा अपनी बेटी के साथ होता है। ख़ूबसूरती के मामले में सुजैन काफी आगे है। 
उर्वशी रौतेला

मिस इंडिया 2015 का खिताब अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मॉम  मीरा रौतेला अक्सर अपनी बेटी के साथ वेकेशन और इवेंट्स में नजर आती है। उर्वशी की मॉम किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती। 
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी है और अक्सर पार्टीज – इवेंट्स में ये सेलिब्रिटी मॉम आलिया के साथ नजर आती है। आलिया के साथ सोनी राजदान की जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों फिल्म ‘राजी’ में मां-बेटी का किरदार भी निभा चुकी है। 
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा हर कदम पर बेटी को सपोर्ट करती आयी है और अब तो फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव है। मधु चोपड़ा प्रियंका के साथ मिलकर अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं । सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी तस्वीरें काफी वायरल होती है। 
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय की मां वृंदा राय भी अपनी बेटी के काफी करीब है और अक्सर वो अपनी बेटी, दामाद और नातिन के साथ पार्टीज – इवेंट्स में शिरकत करती है। हाल ही में ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां की पुरानी तस्वीर शेयर की थी।

Ujjwal Jain