Bollywood के ये सुपरस्टार्स प्राइवेट फंक्शन में शामिल होने के लिए चार्ज करते है करोड़ों रूपए

Summary :

Bollywood के किसी भी सेलेब्रिटी की कमाई एक फिल्म से बहुत अच्छी हो जाती है। लेकिन सेलेब्रिटी की कमाई का माध्यम और भी कई होते हैं।

Bollywood के किसी भी सेलेब्रिटी की कमाई एक फिल्म से बहुत अच्छी हो जाती है। लेकिन सेलेब्रिटी की कमाई का माध्यम और भी कई होते हैं। सेलेब्रिटी एड फिल्म्स, उद्घाटन या फिर गेस्ट अपीयरेंस के जरिए भी मोटी कमाई लेते हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि इन सेलेब्रिटी की यह फीस मिनट्स के हिसाब से तय होती है।

बॉलीवुड के इन सितारों को शादी या फिर प्राइवेट फंक्शन में भी बुलाया जाता है। कई तो शादियों में परफॉरमेंस भी देते हैं। यह सितारे इन सभी कामों को करने के लिए एक निश्चित रकम लेते हैं। इन सभी कामों के लिए सारे सितारों के अलग-अलग रेट्स होते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के इन सितारों की फीस के लिए बताएंगे।

1. सलमान खान

Bollywood के दबंग खान सलमान खान पार्टी में शिरकत करने के लिए 1.5 करोड़, शादी के लिए 2 करोड़ और उद्घाटन इवेंट्स के लिए 1 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा

Bollywood की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो अब इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं वह इवेंट्स के लिए 50 लाख, शादी के लिए 1 करोड़ और उद्घाटन के लिए 25 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं।

3. अक्षय कुमार

Bollywood के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार पार्टीज के लिए 1.5 करोड़, शादियों के लिए 2.5 करोड़ और उद्घाटन के लिए 1.5 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं।

4. कैटरीना कैफ

Bollywood की महशूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ पार्र्टी के लिए 60 लाख, शादी के लिए 1.5 करोड़ और उद्घाटन इवेंट्स के लिए 30 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।

5. दीपिका पादुकोण

Bollywood की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण इवेंट के लिए 20 लाख, शादी और पार्टी के लिए 1 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं।

6. ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन प्राइवेट फंक्शन अटेंड करने के लिए तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। छोटी मोटी पार्टी के लिए वह 1.5 करोड़ तक लेते हैं। उद्घाटन इवेंट्स के लिए उनकी फीस 50 लाख है।

7. करीना कपूर खान

Bollywood की बेगम करीना कपूर खान पार्टीज में जाने के लिए 60 लाख, शादियों में जाने के लिए 1.5 करोड़ और उद्घाटन इवेंट्स में जाने के लिए 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

8. शाहरुख़ खान

Bollywood के किंग खान शाहरुख़ खान पार्टीज के लिए 2 करोड़, शादियों के लिए 3 करोड़ और उद्घाटन आदि के लिए 1.5 करोड़ तक चार्ज करते हैं।

9. सोनाक्षी सिन्हा

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी किसी से कम नहीं हैं। सोनाक्षी पार्टीज के लिए 50 लाख, शादी के लिए 1 करोड़ और उद्घाटन इवेंट्स के लिए 20 लाख तक चार्ज करती हैं। उनके मेकअप और हेयरस्टाइल का खर्चा अलग से देना पड़ता है।

10. सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी भी इवेंट में शामिल होने के लिए 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

11. सुष्मिता सेन

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन किसी भी पार्टी का हिस्सा बनने के लिए 35 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।

12. सैफ अली खान

सैफ शादी के लिए 1 करोड़ और उद्घाटन जैसे इवेंट्स के लिए 80 लाख तक चार्ज करते हैं।

13. जॉन अब्राहम

जॉन किसी भी तरह के फंक्शन में शामिल होने के लिए 80 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

14. रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का नाम आज के सबसे टॉप एक्टर्स में शामिल होता है। रणवीर किसी भी इवेंट में जाने के लिए 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

15. रणबीर कपूर

वहीं ‘संजू’ फिल्म हिट होने के बाद रणबीर ने भी अपना रेट बढ़ा लिया है। वह किसी भी तरह के समारोह में शामिल होने के लिए 2 से 3 करोड़ की मोटी रकम चार्ज करते हैं।

Desk Team