इस मॉडल ने 100Cr में की थी पहली शादी, अब हैं करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की तीसरी वाइफ

Summary :

NULL

जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव ने इस साल अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर से दूसरी शादी कर ली है। प्रिया सचदेव की यह दूसरी शादी है वहीं संजय कपूर की यह तीसरी शादी है। संजय और प्रिया काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आप सबको यह याद ही होगा कि प्रिया सचदेव की पहली शादी होटल मालिक विक्रम चटवाल की हुई थी।

Actress Priya Sachdev

साल 2006 में विक्रम और प्रिया ने उदयपुर के जगमंदिर पैलेस में ग्रैंड तरीके से शादी रचाई थी। उस समय इन दोनों की शादी ने इतिहास रच दिया था। प्रिया और विक्रम की शादी के समारोह लगभग 10 दिन तक चले थे। प्रिया और विक्रम ने शादी एकदम शाही तरीके से की थी। यह शाही शादी को दुनिया की सबसे महंगी शादियों में गिना जाता है। इन दोनों की शादी में गेस्ट अलग-अलग देशों से आए थे और इनकी शादी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर बिल क्लिंटन और शाहरुख खान आए थे।

Actress Priya Sachdev

बता दें कि प्रिया और विक्रम की इस शाही शादी में 10 दिन के समारोह चला था जो कि दिल्ली, मुंबई और उदयपुर में चला था। इस शाही शादी में 126 देशों के 600 मेहमानों को इनवाइट किया गया था। बता दें कि इस शाही शादी का पूरा खर्च 100 करोड़ रुपए का आया था।

Actress Priya Sachdev

आपको बता दें कि शादी में जितने भी गेस्ट आए थे वह सारे ही चार्टर्ड जेट से आए थे। मजेदार की तो यह बात थी कि इस शादी में रैपर डिडी जैसे सेलिब्रिटी शादी में मेहमान बन कर आए थे। इस शाही शादी में पूर्व प्रधानमंत्री से लेकर अमेरिका के पूर्व प्रसिडेंट बिल क्लिटंन तक आए थे।

Actress Priya Sachdev

इस शाही शादी में मॉडल पैट्रिकिया वेलासक्वेड, मॉडल नाओमी कैंपबेल, इंडस्ट्रियलिस्ट लक्ष्मी निवास मित्तल, ग्रीस के प्रिंस और धर्मगुरु दीपक चोपड़ा यह सारी बड़ी हस्तियां शाही शादी में आए थे। लेकिन आप सब को पता ही होगा कि यह शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और इन दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। दोनों का तलाक साल 2011 में हो गया था। प्रिया और विक्रम चटवाल 2011 में अलग हो गए थे।

Actress Priya Sachdev

विक्रम चटवाल आखिर कौन है?

 ex-husband

विक्रम चटवाल संतसिंह चटवाल के बेटे हैं। हिलेरी क्लिंटन के इलेक्शन के दौरान उन्होंने अपना बहुत पैसा लगाया था। संतसिंह को 2010 में पद्मभूषण से भी नवाजा गया था। बता दें कि संतसिंह अमेरिका में हेम्पशायर होटल्स एंड रिजॉट्र्स के मालिक हैं। विक्रम सिंह ड्रीम ग्रुप ऑफ होटल्स के फाउंडर हो गए हैं। विक्रम बहुत बार विवादों में भी आए हुए है।

model

2013 में उन्होंने एक अमेरिकी एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। विक्रम को इसके लिए जेल की भी हवा खानी पड़ी थी। विक्रम और हॉलीवुड की सेलिब्रिटी लोहान साल 2014 में अफेयर की भी खबरें आई थी। इसी दौरान विक्रम ने यह बात भी मान ली थी कि ड्रग्स की वजह से वो 10 बार रिहैबलिटेशन सेंटर भी जा चुके हैं।

model

प्रिया सचदेव कौन हैं?

model

प्रिया सचदेव का जन्म दिल्ली में हुआ है और वह दिल्ली में ही पली-बढ़ी हैं। प्रिया ने यश चोपड़ा की ‘नील और निक्की’ से अपना फिल्मी कैरियर भी शुरू किया था। प्रिया पंजाबी म्यूजिक वीडियो Jazzy-B और Jassi Sidhu में भी दिखी थीं।

model

Desk Team