Tiger Shroff की फिल्म पर शुरू होने से पहले ही लगा ग्रहण, इस एक्ट्रेस की वजह से टलती जा रही है फिल्म

Summary :

टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर टाइगर श्रॉफ काफी एक्साइटेड भी नजर रहे थे, लेकिन अब शुरू होने से पहले ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर फिल्म में देरी होने की खबर सामने आ रही है। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी यह खुद मेकर्स भी बता नहीं पा रहे है।

बॉलीवुड
इंडस्ट्री के एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के चाहने वालों की कमी नहीं है। टाइगर
ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया
है, लेकिन फिल्मों से ज्यादा अपने एक्शन और डांस मुव्स को लेकर टाइगर चर्चा में रहते है।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे है,
लेकिन टाइगर की ये फिल्म शुरू होने से पहले ही मुश्किलों में पड़ती हुई नजर आ रही
है।

टाइगर श्रॉफ फिल्म
‘स्क्रू ढीला‘
में नजर आने वाले है। इस
फिल्म की शूटिंग को लेकर टाइगर श्रॉफ काफी एक्साइटेड भी नजर रहे थे, लेकिन अब लग
रहा है कि टाइगर श्रॉफ को इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले थोड़ा इंतजार
करना पड़ सकता है क्योंकि शुरू होने से पहले ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस को
लेकर फिल्म में देरी होने की खबर सामने आ रही है। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी यह
खुद मेकर्स भी बता नहीं पा रहे है।

दरअसल, फिल्म के मेकर्स
इस फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ के सामने साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना को कास्ट
करना चाहते थे। मेकर्स ने बकायदा रश्मिका मंदाना को फिल्म में लीड रोल के लिए
एप्रोच भी किया था, लेकिन अब मीडिया रिपोट्स की मानें, तो रश्मिका की डेट्स मिलने
में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। रश्मिका की डेट्स ही नहीं मिल पा रही है, जिस वजह
से अब फिल्म की शूटिंग शुरू होने में काफी देरी हो रही है।

बॉलीवुड डायरेक्टर
कारण जौहर ने कुछ दिनों पहले ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म
‘स्क्रू ढीला‘ की अनाउंसमेंट की
थी।
फिल्म का टीजर भी शेयर कर
दिया गया था, जिसमें टाइगर जबरजस्त एक्शन करते नजर आ रहे थे। टीजर देखने के बाद हर कोई फिल्म के शुरू होने का इंतजार कर रहा था, लेकिन अब
तो खुद फिल्म के मेकर्स भी बता नहीं पा रहे है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू
होगी। बिना लीड एक्ट्रेस के फिल्म का काम भी शुरू नहीं हो सकता है, इसलिए अब ये
फिल्म शुरू होने से पहले ही टलती हुई नजर आ रही है।

Akshay Kumar and Tiger Shroff starrer Bade Miyan Chote Miyan to be shot in  Europe : Bollywood News - Bollywood Hungama


टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, टाइगर
इन दिनों फिल्म
‘बड़े मियां छोटे मियां‘ की शूटिंग में बिजी चल रहे है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार नजर
आने वाले है। इसके साथ ही टाइगर फिल्म ‘गणपत’ में भी नजर आएंगे।

Desk Team