बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर फिल्म के बाद खुद को बॉक्स ऑफिस पर कमाऊ स्टार के रूप में साबित करते चले आ रहे है। हाल ही में रिलीज़ हुई टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बागी – 3 ने भी शानदार कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते फिल्म की रफ़्तार जरूर धीमी पड़ी है पर फिल्म जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

टाइगर इस सक्सेस को एन्जॉय करते, इससे पहले ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ की वो काफी दुखी हो गए है। जी हां , हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और फैंस को अपने दुःख के बारे में बताया है। टाइगर के फैंस ने भी इस दुख में उनका बखूबी साथ दिया है।

टाइगर ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी PET (बिल्ली) JD का निधन हो गया है जिस वजह से वह काफी दुखी हैं। टाइगर के पोस्ट पर फैंस ही नहीं बल्कि उनके बॉलीवुड दोस्तों में शामिल जैकलीन फर्नांडिस और डब्बू रतनानी ने भी कमेंट करके दुःख जताया है।

टाइगर ने अपने इस इमोशनल पोस्ट में लिखा है- ‘ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे मेरे भाई। 17 साल तक सिर्फ प्यार और खुशी देने के लिए धन्यवाद। उम्मीद करता हूं कि तुम सभी जीवन हमारे पास वापस आएंगे। तुम जहां भी रहो स्वस्थ रहो और खुश रहो जब तक मेरे पास दोबारा नहीं आ जाते। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो टाइगर शरूफ़ की हालिया रिलीज़ फिल्म बागी – 3 ने पहले हफ्ते शानदार कलेक्शन बटोरा है पर कोरोना वायरस के असर के चलते देश के कई शहरों में सिनेमाघर बंद होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है।

टाइगर श्रॉफ के अलावा फिल्म में श्रद्धा कपूर ,रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिकाओं में है। टाइगर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की जाए तो उनके पास हीरोपंती – 2 और रेम्बो जैसे बिग बजट की फ़िल्में है।



Download Android App
Download iOS App



