TRP List Week 21: टीवी की दुनिया से इस वक्त की बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। हर हफ्ते की तरह इस बार भी दर्शकों को बार्क (BARC) की टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन साल 2026 के 21 वें हफ्ते की जो टीआरपी लिस्ट सामने आई है, उसने टीवी के बड़े-बड़े सीरियल्स को हरा दिया है।
सालों से दर्शकों के दिलों और टीवी स्क्रीन पर राज करने वाले महारथी इस बार औंधे मुंह गिर चुके हैं। टीवी की दुनिया में खुद को ‘किंग’ और ‘क्वीन’ राज करने वाले शोज का दबदबा अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है, क्योंकि एक नए और साधारण से सीरियल ने नंबर-1 की गद्दी पर कब्जा कर लिया है। आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते की टीआरपी का पूरा सच।
TRP List Week 21: स्मृति ईरानी और अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, नंबर-1 की कुर्सी से नीचे गिरे शोज

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सबसे बड़ा उलटफेर एकता कपूर और स्मृति ईरानी के बड़े शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ हुआ है। दोस्तों, जो शो पिछले कई हफ्तों से नंबर-1 की गद्दी पर शान से बैठा हुआ था, उसकी रेटिंग में भारी गिरावट आई है। यह शो अब पहले नंबर से फिसलकर सीधे तीसरे नंबर पर आ चुका है। इस हफ्ते इसे सिर्फ 1.7 की रेटिंग मिली है। हालांकि शो को दर्शक पसंद कर रहे हैं, लेकिन कहानी में ढीलेपन की वजह से इसकी टीआरपी गिर गई।
दूसरी तरफ, टीवी की सबसे चहेती बहू यानी रूपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ का हाल तो और भी ज्यादा बुरा हो गया है। एक जमाना था जब टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को टक्कर देने वाला कोई नहीं था, लेकिन इस बार ‘अनुपमा’ टॉप-3 की रेस से भी बाहर हो गया है और सीधे 5वें नंबर पर जा गिरा है। वीक 21 में अनुपमा को केवल 1.6 की रेटिंग मिली है। इससे साफ है कि दर्शकों को अब अनुपमा का पुराना रोना-धोना पसंद नहीं आ रहा है।
Vasudha Serial No 1: ‘वसुधा’ ने मारी बाजी, इस साधारण लड़की की कहानी ने सबको पीछे छोड़ा

अब बात करते हैं उस शो की जिसने टीवी की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। जी टीवी का मशहूर सीरियल ‘वसुधा’ इस हफ्ते भी 1.9 की बंपर रेटिंग के साथ देश का नंबर-1 शो बना हुआ है। इस सीरियल की कहानी गांव की एक बेहद चुलबुली और साधारण लड़की वसुधा पर टिकी है, जिसे एक बहुत बड़े अमीर बिजनेसमैन से प्यार हो जाता है। वसुधा अपने अच्छे स्वभाव से सबका दिल जीत लेती है और यही सिम्पलिसिटी दर्शकों को भी खूब भा रही है। ‘वसुधा’ ने बड़े-बड़े शोज को पछाड़कर नंबर-1 का ताज अपने नाम रखा है।
वहीं दूसरे नंबर पर बड़ा धमाका करते हुए सरगुन मेहता का सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ आ गया है। इस शो ने शानदार 1.7 की रेटिंग हासिल की है और स्मृति ईरानी के शो को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही चौथे नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ सीरियल ने 1.6 रेटिंग के साथ अपनी मजबूत जगह बनाई है और अनुपमा जैसे बड़े शो को धूल चटा दी है।
Naagin 7: तारक मेहता और नागिन-7 में ‘ये रिश्ता…’ का बुरा हाल

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नीचे के नंबरों पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। स्टार प्लस का सबसे पुराना और हिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस हफ्ते सिर्फ 1.4 की रेटिंग के साथ छठे नंबर पर रेंग रहा है। वहीं, एकता कपूर का नया शो ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ 1.4 रेटिंग लेकर 8वें नंबर पर आ गया है, जबकि ‘उड़ने की आशा’ को 1.4 रेटिंग के साथ 9वें नंबर से सब्र करना पड़ रहा है।
लेकिन इस हफ्ते की सबसे अच्छी और मजेदार खबर टीवी के सबसे बड़े कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए है। इस शो ने जबरदस्त वापसी करते हुए 1.4 की रेटिंग के साथ सीधे नौवें नंबर पर एंट्री मार ली है। इसके साथ ही एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 7’, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में हैं, वो भी इस हफ्ते सुधरती हुई रेटिंग के साथ 1.3 टीआरपी लेकर 10वें नंबर पर अपनी जगह बचाने में कामयाब रहा है। इस पूरी रिपोर्ट ने साबित कर दिया है कि टीवी की दुनिया में कब कौन राजा से रंक बन जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता
Read More: नंगे पैर सीढ़ियां चढ़ीं Jhanvi Kapoor, ‘पेद्दी’ की Success के लिए बालाजी के दरबार पहुंचीं एक्ट्रेस..


Download Android App
Download iOS App




