TRP List 2026: ‘Anupama’ की वापसी से हिली टीवी इंडस्ट्री… लेकिन नंबर 1 की कुर्सी पर फिर वही सीरियल!

Summary :

TRP List Week 9 2026: टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी रेटिंग रिपोर्ट यानी BARC की वीक 9 (2026) की TRP लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार भी पुराने दौर की याद दिलाने वाला शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों का सबसे पसंदीदा बना हुआ है। इस सीरियल ने करीब 2.1 टीआरपी हासिल कर एक बार फिर पहला प्लेस अपने नाम कर लिया। TRP List Week 9 2026: TRP की जंग में फिर नंबर 1 बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो की कहानी में लगातार आ रहे फैमिली ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट दर्शकों को…

TRP List Week 9 2026: टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी रेटिंग रिपोर्ट यानी BARC की वीक 9 (2026) की TRP लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार भी पुराने दौर की याद दिलाने वाला शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों का सबसे पसंदीदा बना हुआ है। इस सीरियल ने करीब 2.1 टीआरपी हासिल कर एक बार फिर पहला प्लेस अपने नाम कर लिया।

TRP List Week 9 2026: TRP की जंग में फिर नंबर 1 बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’

TRP List Week 9 2026
TRP List Week 9 2026 ( Source : Social Media)

शो की कहानी में लगातार आ रहे फैमिली ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट दर्शकों को बांधे हुए हैं। यही वजह है कि कई नए शोज़ के आने के बावजूद यह सीरियल लगातार नंबर 1 पर बना हुआ है।

टीवी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस शो की सफलता के पीछे इसका पुराना ब्रांड और मजबूत कहानी है। दर्शकों के बीच तुलसी और मिहिर के परिवार की कहानी फिर से चर्चा में है।

इसी वजह से कई हफ्तों से TRP चार्ट में इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। टीवी इंडस्ट्री में भी इसे इस समय का सबसे बड़ा कमबैक शो माना जा रहा है।

Anupamaa TRP Rating: अनुपमा’ ने दिखाया दम, दूसरे नंबर पर किया कब्जा

Anupamaa TRP rating
Anupamaa TRP rating ( Source : Social Media)

टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘अनुपमा’ ने शानदार वापसी की है। इस हफ्ते शो को करीब 1.9 रेटिंग मिली है और यह लगातार दर्शकों की पसंद बना हुआ है।

रुपाली गांगुली स्टारर इस शो की कहानी में हाल ही में कई बड़े ट्विस्ट आए हैं, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी फिर बढ़ गई है। खास बात यह है कि कई हफ्तों तक उतार-चढ़ाव देखने के बाद अब शो फिर से मजबूत सिचुएशन में दिखाई दे रहा है।

वहीं तीसरे नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ है, जिसने हाल के एपिसोड्स की वजह से अच्छी रेटिंग हासिल की है। TRP लिस्ट में चौथे स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ और पांचवें स्थान पर ‘नागिन 7’ ने जगह बनाई है। लंबे समय बाद ‘नागिन 7’ की टॉप-5 में वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TRP: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और दूसरे शोज़ की भी मजबूत मौजूदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TRP
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TRP ( Source : Social Media)

इस सप्ताह TRP चार्ट में कई अन्य फेमस  शोज़ ने भी अपनी जगह बनाई है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छठे नंबर पर पहुंच गया है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी कायम है।

इसके बाद सातवें नंबर पर ‘गंगा माई की बेटियां’, आठवें पर ‘वसुधा’, नौवें पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और दसवें स्थान पर ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ जैसे शो मौजूद हैं।

टीवी इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इस समय टीवी की दुनिया में जबरदस्त कॉम्पीटीशन  देखने को मिल रही है। हर चैनल अपने शो में बड़े ट्विस्ट और नए ट्रैक लाकर TRP की रेस में आगे निकलने की कोशिश कर रहा है।

फिलहाल इस हफ्ते की TRP रिपोर्ट से साफ है कि फैमिली ड्रामा और इमोशनल स्टोरीलाइन वाले शोज़ दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई नया शो इस लिस्ट में बड़ा उलटफेर कर पाता है या फिर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का राज इसी तरह कायम रहेगा।

Read More: बेटी के Reception में सजा बॉलीवुड का ‘Mega दरबार’! Salman से Rekha तक पहुंचे सितारे, एक ही मंच पर दिखी स्टार…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।