विराट-अनुष्का का ग्रैंड रिसेप्शन होगा दिल्ली के इस लग्जरी होटल में

Summary :

NULL

अनुष्का और विराट कोहली ने 11 दिसम्बर को एक दूसरे का हाथ थाम लिया है। दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में चुपके-चुपके शादी रचा ली। वहीं इनकी शादी की चर्चाएं खूब जोरो-शोरो पर है। जैसा की आप सब बखूबी जानते ही हैं कि विरूष्का की शादी सीक्रेट रखी गई।

Luxury Hotel

सोमवार की रात दोनों ने ट्वीट कर खुद ही शादी की बात को कन्फर्म किया था। बता दें कि अब शादी के बाद अब विराट और अनुष्का के रिसेप्शेन की चर्चाएं खूब तहलका मचा रही हैं।

Luxury Hotel

खबरों के अनुसार दोनों की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में 21 दिसंबर और मुंबई में 26 दिसंबर को रखा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिसेप्शन का कार्ड बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Luxury Hotel

7 दिसंबर को अनुष्का-विराट अपने परिवार के साथ इटली रवाना हुए थे। दिल्ली में 21 को होने वाले रिसेप्शन में विराट-अनुष्का के रिलेटिव्स शामिल होंगे। इसके बाद दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। जो बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की हस्तियों के लिए होगा।

Luxury Hotel

आपको बता दें कि  दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक एन्क्लेव की गिनती फाइव स्टार होटलों में होती है। होटल ताज के दरबार हॉल में रिसेप्शन दिया जाएगा। वहीं इस होटल में 2 वॉल रूम है जिसमें 500-1000 लोग आराम से आ सकते हैं।

Luxury Hotel

 

यहां ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां चल रही है। इवेंट के लिए यहां पर मुमताज, जहांगीर, रोशनारा, शीश महल और जहानारा जैसे हॉल भी हैं। 

होटल में 403 रूम्स और 41 सुइट्स बताए जाते हैं। अब देखना यह होगा कि इस रिसेप्शन में कौन-कौन लोग शामिल होते हैं। लोगों को जैसे दोनों की शादी का इंतजार था, वैसे ही अब सभी को इंतजार है उनकी रिसेप्शन पार्टी का।

Luxury Hotel

वेडिंग कार्ड के मुताबिक, रात 8.30 बजे रिसेप्शन की टाइमिंग रखी गई है। यहां विराट और अनुष्का के रिश्तेदार और दोस्त शरीख होंगे।

Luxury Hotel

ये है होटल की खासियत

-यहां जिवा स्पा, फिटनेस सेंटर, एक आउटडोर स्विमिंग पूल, योग क्लासेस आदि सुविधाएं भी हैं।

-इसके अलावा होटल में 403 रूम्स और 41 सुइट्स हैं, जिनमें लग्जरी रूम्स और सुइट ग्रीनरी से भरपूर हैं।

Luxury Hotel

-होटल में ब्लू बार लॉन्ज है। इस होटल का इंडियन, यूरोपियन और चाइनीज फूड काफी फेमस है। होटल में 300 कार अंदर और 250 कार बाहर खड़ी की जा सकती हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team