Valentine Week में OTT पर आई Kartik Aaryan की फ्लॉप लव स्टोरी! जानिए कहां देखें ‘Tu Meri Main Tera’ और कितना देना होगा पैसा

Tu Meri Main Tera OTT Release Date

Tu Meri Main Tera OTT Release Date: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। जो दर्शक थिएटर में फिल्म मिस कर चुके थे, वे अब इसे घर बैठे देख सकते हैं

Tu Meri Main Tera OTT Release Date: किस प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म?

Tu Meri Main Tera OTT Release Date
Tu Meri Main Tera OTT Release Date ( Source : Social Media )

यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसे देखने के लिए दर्शकों को फिलहाल किराया देना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को देखने के लिए करीब ₹349 रेंट चार्ज देना पड़ेगा।

Kartik Aaryan OTT Film: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू

Kartik Aaryan OTT Film
Kartik Aaryan OTT Film ( Source : Social Media )

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि बड़े बजट में बनी इस रोमांटिक फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की और यह फ्लॉप साबित हुई।

Kartik Aaryan की भारी-भरकम फीस

Kartik Aaryan
Kartik Aaryan ( Source : Social Media)

भले ही फिल्म फ्लॉप रही हो, लेकिन कार्तिक आर्यन को इस प्रोजेक्ट के लिए बड़ी फीस मिली। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये मिले थे, जो धर्मा प्रोडक्शन के किसी एक्टर को मिलने वाली बड़ी फीस में से एक है।

Tu Meri Main Tera Star Cast: 90 करोड़ बजट, लेकिन आधी भी नहीं हुई रिकवरी

Kartik Aaryan
Kartik Aaryan ( Source : Social Media )

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का बजट करीब ₹90 करोड़ था। लेकिन फिल्म दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसी वजह से इसे कार्तिक आर्यन की हालिया बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जा रहा है।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। Valentine Week के मौके पर यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल काफी कमजोर रहा था।

Tu Meri Main Tera: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला रोमांस

Movie
Tu Meri Main Tera ( Source : Social Media )

फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक ओपनिंग ली, लेकिन इसके बाद कलेक्शन तेजी से गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस तरह रहा:

1. पहला दिन – ₹7.5 करोड़
2. दूसरा दिन – ₹5.25 करोड़
3. तीसरा दिन – ₹5.5 करोड़
4. चौथा दिन – ₹5 करोड़
5. छठा दिन – ₹1.75 करोड़
6. सातवां दिन – ₹1.85 करोड़
7. आठवां दिन – ₹1.3 करोड़
8. नौवां दिन – ₹0.5 करोड़
9. दसवां दिन – ₹0.65 करोड़

Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri: फिल्म का बजट और कलेक्शन

Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri
Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri ( Source : Social Media )

बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये था, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन इससे काफी कम रहा। इसी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप माना जा रहा है।  जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उनके लिए खुशखबरी है। 5 फरवरी 2026 से यह फिल्म Amazon Prime Video पर रेंटल बेसिस पर उपलब्ध करा दी गई है। यानी अब आप मामूली शुल्क देकर घर बैठे फिल्म का मजा ले सकते हैं।

Read More: The 50 Promo: खानजादी, मोनालिसा, दिव्या और सपना का दिखा रियल फेस, शो में शुरू हुआ असली गेम….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।