रोमांच से भरपूर रहा T20 विश्व कप का पहला मैच, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिला दी नानी याद

Pakistan defeat Netherlands

Pakistan defeat Netherlands: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का शानदार आगाज हुआ है. पहला मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा. जहां विनर का फैसला मैच के आखिरी ओवर में जाकर हुआ. ग्रुप-ए के तहत दो टीमें आमने-सामने थी. पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड के साथ हुआ. पाकिस्तान टीम ने बड़ी मुश्किल से लाज बचाई. फहीम अशरफ की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया. दूसरी ओर नीदरलैंड लड़ते-लड़ते आखिरी में पराजित हुई.

Pakistan defeat Netherlands: पाकिस्तान ने जैसे-तैसे बचाई अपनी लाज

Pakistan defeat Netherlands
Pakistan defeat Netherlands

पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले में पाकिस्तान टीम विजयी रही. टॉस पाकिस्तान के पक्ष में गया. कप्तान सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी चुनी. नीदरलैंड पहले खेलते हुए एक समय 6 ओवर में 50 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी. हालांकि यहां से एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए. जिसके चलते नीदरलैंड एक गेंद पहले ही ऑलआउट हो गई. उन्होंने पाकिस्तान के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा. जिसे पाक टीम ने 3 गेंदें रहते अपने नाम कर लिया.

फहीम अशरफ बने अपनी टीम की जीत के हीरो

Pakistan defeat Netherlands
Pakistan defeat Netherlands

पाकिस्तान बड़े उलटफेर का शिकार होने से बच गई. नीदरलैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. उनके लिए आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन ने 2-2 विकेट हासिल किए. आखिरी दो ओवरों में पाकिस्तान को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे. वहीं उनके 7 विकेट गिर चुके थे. यहां से ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने बाजी पलट दी. 19वें ओवर में लेफ्ट हैंड बैटर ने लोगन वान विक को 6 बॉल पर 24 रन ठोक दिए. जिससे आखिरी ओवर में पाकिस्तान को केवल 5 रन बनाने थे.

जिसे उन्होंने 3 गेंदों पर ही बनाकर मैच समाप्त कर दिया. फहीम अशरफ के बल्ले से 11 गेंदों पर 29 रन निकले. अपनी पारी में वह 2 चौके व 3 छक्के जड़ने में सफल रहे. इस पारी के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंची पाकिस्तान टीम

Pakistan defeat Netherlands
Pakistan defeat Netherlands

जीत की बदौलत पाकिस्तान टीम ने 2 अंक हासिल कर लिए. साथ ही वह ग्रुप-ए के शिखर पर भी पहुंच गई. 7 फरवरी को ही ग्रुप-ए की दो अन्य टीमें भारत और यूएसए आमने-सामने होगी.

 

Read More: 15 छक्के-15 चौके, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े इंग्लैंड के गेंदबाज, 218.75 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 175 रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।