15 छक्के-15 चौके, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े इंग्लैंड के गेंदबाज, 218.75 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 175 रन

Vaibhav Sooryavanshi Deal 5000 Crore Company

Vaibhav Sooryavanshi 175 Run: भारत और इंग्लैंड की अंडर 19 टीमों के बीच अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मगर Aaron George के रूप में भारतीय खेमे को पहला झटका जल्दी लग गया। वो सिर्फ 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए।

हालाँकि, इसके बाद मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफान उठाया कि इंग्लैंड के गेंदबाज बस मुँह ताकते रह गए और डग आउट में बैठे कोचिंग स्टाफ ने भी अपना माथा पकड़ लिया।

Vaibhav Sooryavanshi 175 Run: वैभव ने मचाया धमाल

Vaibhav Sooryavanshi 175 run
Vaibhav Sooryavanshi 175 run

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले सिर्फ 32 गेंदों में फिफ्टी ठोकी, फिर 63 गेंदों में सेंचुरी और 71 बॉल में 150 रन पूरे कर लिए। इसके बाद भी वैभव का बल्ला नहीं रुका और उन्होंने 80 बॉल में 175 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और इतने ही चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट भी 218.75 का रहा, जो किसी भी गेंदबाज की रातों की नींद उड़ा सकता है।

Vaibhav Sooryavanshi 175 run
Vaibhav Sooryavanshi 175 run

वैभव ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज पर रहम नहीं किया और सभी की जमकर पिटाई की। लाइव मैच के दौरान कई बार इंग्लिश गेंदबाज हताश और बेबस नजर आए। वे समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर पिच के किस हिस्से पर गेंद फेंकी जाए जो बॉल बॉउंड्री के पार ना जाए।

हालाँकि, Manny Lumsden की एक शार्ट पिच गेंद पर वो पुल शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गँवा बैठे। गेंद उनके बल्ले का ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर के दस्तानों में चली गयी।

भारत का पलड़ा भारी

Vaibhav Sooryavanshi 175 run
Vaibhav Sooryavanshi 175 run

वैभव सूर्यवंशी जब आउट हुए तब तक भारत का स्कोर 25.3 ओवर में 251/3 था। ऐसे में आने वाले बल्लेबाजों के पास बढ़िया मंच पर खुद को साबित करने के बेहतरीन मौका है।

आपको बता दें कि अपनी इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टॉप रन स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने 7 मैचों में कुल 62.71 की औसत और 169.49 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के Faisal Shinozada को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 6 मैचों में 435 रन बनाए।

Also Read: ‘उसने बहुत कुछ झेला है’ स्टार खिलाड़ी ने स्मृति मंधाना को समर्पित की RCB की ऐतिहासिक जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।