मशहूर बेकरी के मालिक ने 17वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई दर्दनाक मौत, मौके पर थे लोग, मगर देखते रह गए

Summary :

Sunil Sadarangani Death : सोलापुर की मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक व एक बिसनेसमेन सुनील मोतीलाल सदारंगानी (59) की गुरुवार दोपहर विशाखापत्तनम रोड स्थित एक इमारत से कूदकर मौत हो गई। मामला आत्महत्या का है। वीडियो में देखा भी जा सकता है कि एक शख्स बिल्डिंग की छत से कूदता दिखाई दे रहा है। यह घटना पानास अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4 बजे घटी, जिससे पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बिल्डिंग में 17वीं मंजिल बताए जा रहे हैं। Sunil Sadarangani Death : बैचेन करने वाली वीडियो वहां मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, सदारंगानी को 17वीं मंजिल पर…

Sunil Sadarangani Death : सोलापुर की मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक व एक बिसनेसमेन सुनील मोतीलाल सदारंगानी (59) की गुरुवार दोपहर विशाखापत्तनम रोड स्थित एक इमारत से कूदकर मौत हो गई। मामला आत्महत्या का है। वीडियो में देखा भी जा सकता है कि एक शख्स बिल्डिंग की छत से कूदता दिखाई दे रहा है।

यह घटना पानास अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4 बजे घटी, जिससे पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बिल्डिंग में 17वीं मंजिल बताए जा रहे हैं।

Sunil Sadarangani Death : बैचेन करने वाली वीडियो

Sunil Sadarangani Death
Sunil Sadarangani Death (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

वहां मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, सदारंगानी को 17वीं मंजिल पर घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद कुछ निवासियों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। video में देखे जा सकते हैं वो कूदने से पहले हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इमारत के चौकीदार को सूचना दी गई, जिसने मौके पर मौजूद एक कार्यालय कर्मचारी को सतर्क किया। दोनों मिलकर 17वीं मंजिल पर पहुंचे और उनसे बात करने की कोशिश की।

सदारंगानी को दसवीं मंजिल पर लाया गया, जहां उसने कथित तौर पर कहा, “मेरी कार की चाबियां खो गई हैं,” और फिर वापस ऊपर भाग गया। कुछ ही देर बाद एक और निवासी वहां पहुंचा, लेकिन तब तक सदारंगानी इमारत से कूद चुका था। 40 सैकंड की वीडियो में देखा जा सकता है कि कूदते हुए वह प्रार्थना कर रहा था और अंत में छत के छज्जे की तरफ लेट जाता है।

Businessman Jumps from 17th Floor : तत्काल पुलिस कार्रवाई

Sunil Sadarangani Death
Sunil Sadarangani Death (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सदारंगानी गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ पाया गया। उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान वाहन की नंबर प्लेट से हुई।

Businessman Suicide Case Solapur :  परिवार और जांच

बताया जा रहा है कि सदारंगानी कुछ साल पहले सोलापुर से पुणे आया था। जानकारी के अनुसार वह हाल के दिनों में तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद, उनका परिवार अस्पताल में इकट्ठा हो गया और पुलिस आगे की जानकारी के लिए उनसे संपर्क में है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जिसके लिए जांच जरूरी है।

सदारंगानी सोलापुर से पुणे लौटे थे और सवाल यह कि इस कृत्य के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर इतने बड़े व्यवसायी ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया. फिलहाल यह मामला सिविल पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – ‘सख्त कार्रवाई होगी…’, जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय बाइकर की मौत, DJB ने दिए जांच के आदेश

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।