Pratapgarh Love Affair News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 15 साल के लड़के पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि उसने पूरे गांव वालो के नाक में दम कर दिया। दरअसल, नाबालिग अपनी प्रेमिका से शादी करने कि जिद्द पर हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया। फिर तार पकड़कर 35 फ़ीट की ऊंचाई पर झूलने लगा। लोगों की नजर जब उसपर पड़ी तो गांव में हंगामा मच गया। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। थाना प्रभारी को देखकर लड़के ने कहा कि जब तक मेरी गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।
Pratapgarh News Today: हाईटेंशन तार पकड़कर 40 मिनट झूलता रहा

लड़का हाईटेंशन तार पकड़कर 35 फीट ऊंचाई पर करीब 40 मिनट तक झूलता रहा। यह देख गांव में हड़कंप मच गया, 50 से ज्यादा लोग जुट गए और नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। जब वह नहीं उतरा तो पुलिस बुलाई गई। थाना प्रभारी ने उसको नीचे उतारने को कहा, तो उसने कहा जब तक मेरी मेरी गर्लफ्रेंड से मेरी शादी नहीं होगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा। पुलिस ने जैसे-तैसे उसको झांसा देकर मनाया। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारा। नीचे आते ही लड़का फूट-फूटकर रोने लगा।
पुलिस लड़के को थाने लेकर गई। फिर उसकी काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिस समय वह तार पर लटका था, उस वक़्त मेंटेनेंस वर्क के चलते पहले से ही 11 हजार वोल्टेज की बिजली सप्लाई बंद थी। मामला देवसरा थाना क्षेत्र का है। लड़की और लड़का दोनों ही पटेल बिरादरी के हैं।
Pratapgarh GF BF News: एक साल से 13 साल की लड़की से चल रहा था अफेयर
ग्रामीणों ने बताय कि लड़का अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका पट्टी क्षेत्र की रहने वाली 13 साल की लड़के से पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। 2–3 महीने पहले ही वह लड़की से मिलने उसके गांव गया था। वहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया था और जमकर पीटा था। मामला पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया।
लड़की के परिजनों ने शिकायत वापस ले ली थी। इसके बावजूद दोनों के बीच मोबाइल पर बात होती रहती थी। इससे नाराज परिजनों ने किशोर का मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था।
प्यार में पागलपन! एकतरफा प्रेम में युवक चढ़ा 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर#UPNews #LoveStory #viralvideo #viralnews pic.twitter.com/GT4ibuWpdp
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) February 6, 2026
शादी का झांसा देकर नीचे उतारा

बिजली लगने के डर से कोई भी पोल पर चढ़कर लड़के को नीचे उतारने की हिम्मत नहीं कर पाया। कुछ लोगों ने बिजली सब-स्टेशन जाकर इसकी सूचना दी। लड़के ने पुलिस से कहा कि मेरी शादी कराई जाए, तभी नीचे उतरूंगा।
सूचना मिलते ही मौके पर बिजली विभाग और आसपुर देवसरा थाने के प्रभारी विजयेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। जब पुलिस ने उससे वजह पूछी तो उसने बताया कि वह गांव की 13 साल की लड़की से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की के घरवाले इसके लिए मान नहीं हैं।
पुलिस ने उसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह अड़ा रहा कि जब तक शादी नहीं होगी, वह नीचे नहीं आएगा। पुलिस ने काफी देर तक समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में थाना प्रभारी ने शादी कराने का भरोसा देकर उसे नीचे उतरने के लिए मना लिया। इसके बाद पूरे गांव वालों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: मुंबई की तरह नोएडा की सड़कों में दौड़ेगी 7 डबल डेकर लग्जरी बस, जानें पूरा रूट मैप




















