मुंबई की तरह नोएडा की सड़कों में दौड़ेगी 7 डबल डेकर लग्जरी बस, जानें पूरा रूट मैप

Summary :

Noida Double Decker Bus: मुंबई की तरह नोएडा की सड़कों पर भी अब डबर डेकर लग्जरी बस रफ्तार भरती हुई नजर आएगी। जिससे सफर करना अब अधिक आरामदायक हो जाएगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी मजबूत होगा। बता दें कि परिवहन व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करने के लिए 7 डबल डेकर बस नोएडा पहुंच गई है जिसमें यात्रियों को कई बेहतर सुविधा मिलेगी इन बसों का संचालन नोएडा डिपो से शुरू होगा जिससे यात्री क्षमता बढ़ेगी और सफर करने के लिए लग्जरी विकल्प भी मिलेगा। Noida Double Decker Bus परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए डबर डेकर बस को…

Noida Double Decker Bus: मुंबई की तरह नोएडा की सड़कों पर भी अब डबर डेकर लग्जरी बस रफ्तार भरती हुई नजर आएगी। जिससे सफर करना अब अधिक आरामदायक हो जाएगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी मजबूत होगा। बता दें कि परिवहन व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करने के लिए 7 डबल डेकर बस नोएडा पहुंच गई है जिसमें यात्रियों को कई बेहतर सुविधा मिलेगी इन बसों का संचालन नोएडा डिपो से शुरू होगा जिससे यात्री क्षमता बढ़ेगी और सफर करने के लिए लग्जरी विकल्प भी मिलेगा।

Noida Double Decker Bus

Noida Double Decker Bus
Noida Double Decker Bus

परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए डबर डेकर बस को चलाया जा रहा है जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को बेहतर सुविधा मिलने वाली है औऱ जल्द ही नोएडा डिपो से संचालन भी शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस बस में 60 यात्रियों की क्षमता रहेगी लेकिन किराया निर्धारित नहीं किया गया है। पहले इन बसों का ट्रायल किया जाएगा और जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि बेहतर सुविधा के साथ ही किराया भी कम रखा जाएगा।

Noida Double Decker Bus Route

Noida Double Decker Bus
Noida Double Decker Bus

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 यात्रियों की क्षमता के साथ ही ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और बेहतर सुविधा भी मिलेगी। रूट मैप की बात करें तो इन बसों का संचालन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, वेस्ट नोएडा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट के रूट पर किया जाएगा जिससे यात्रियों को सीधा कनेक्टिविटी मिलेगी जिन्हें कई समय से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी महसूस हो रही थी।

ALSO READ: ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर बवाल, मायावती ने कहा- पंडितों का अपमान…. केंद्र से की बैन की अपील

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।