TV Actor Rohit Chandel Arrested: ‘पांड्या स्टोर’ फेम Rohit Chandel को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग का पीछा करने और मारपीट का है मामला।

Summary :

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों ‘पांड्या स्टोर’ और ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में नजर आ चुके अभिनेता रोहित चंदेल (29) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का पीछा करने, उसे बार-बार फोन कर के परेशान करने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) कानून के तहत मामला दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला? दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) के मुताबिक, आरोपी अभिनेता रोहित चंदेल ने नाबालिग लड़की द्वारा बार-बार मना किए जाने के बावजूद उसे अपने पर्सनल नंबर और अन्य अलग-अलग…

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों ‘पांड्या स्टोर’ और ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में नजर आ चुके अभिनेता रोहित चंदेल (29) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का पीछा करने, उसे बार-बार फोन कर के परेशान करने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

TV Actor Rohit Chandel Arrested
TV Actor Rohit Chandel Arrested( Source: Social Media)

दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) के मुताबिक, आरोपी अभिनेता रोहित चंदेल ने नाबालिग लड़की द्वारा बार-बार मना किए जाने के बावजूद उसे अपने पर्सनल नंबर और अन्य अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन किए और परेशान किया। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को अभिनेता ने लड़की को उसकी हाउसिंग सोसाइटी के पास जबरन रोका। इसके बाद उसने नाबालिग का पीछा किया, उससे बहस की, गाली-गलौज की और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट भी की।

रोहित चंदेल के खिलाफ दर्ज धाराएं

TV Actor Rohit Chandel Arrested( Source: Social Media)
TV Actor Rohit Chandel Arrested( Source: Social Media)

इन गंभीर आरोपों के चलते पंत नगर पुलिस ने रोहित चंदेल के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है: धारा 78: पीछा करने (Stalking) के लिए। धारा 115(2): जान-बूझकर किसी को चोट या स्वैच्छिक रूप से आघात पहुँचाने (Voluntarily causing hurt) के लिए।

अभिनेता या उनकी टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं

TV Actor Rohit Chandel Arrested( Source: Social Media)
TV Actor Rohit Chandel Arrested( Source: Social Media)

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और आगे की कानूनी जांच जारी है। हालांकि, इस पूरी घटना और अपनी गिरफ्तारी को लेकर अब तक अभिनेता रोहित चंदेल या उनकी पीआर/लीगल टीम की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

रोहित चंदेल का वर्कफ्रंट

TV Actor Rohit Chandel Arrested( Source: Social Media)
TV Actor Rohit Chandel Arrested( Source: Social Media)

रोहित चंदेल हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें विशेष रूप से इन किरदारों के लिए पहचाना जाता है, ‘पांड्या स्टोरके इस लोकप्रिय शो में ‘धवल मकवाना’ का मुख्य किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में इसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाते हुए ‘बाजीराव’ का किरदार अदा किया था।’सैराब’ हाल ही में उन्हें इस नए टेलीविजन धारावाहिक में भी देखा गया था।

Also Read: Lock Upp 2: जेल में होगी Wild card Entry, आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत का गेम बिगाड़ने आ रही हैं Ruru Thakur!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।