टीवी एक्ट्रेस विभूति ठाकुर का फोन नंबर हुआ लीक, लोगो ने इस तरह से किए भद्दे मैसेज

Summary :

एक्ट्रेस विभूति ठाकुर, साइबरबुलिंग का शिकार हो गई हैं। उनका फोन नंबर किसी ने सोशल मीडिया पर लीक कर दिया जिसके बाद से ही लोगों के अजीबो-गरीब मैसेजेस और कॉल्स आ रहे हैं। विभूति ने इस मामले में साइबर कम्प्लेन भी कर दी है।

टीवी सीरियल ‘तेरा यार हूं मैं’ की एक्ट्रेस विभूति ठाकुर, साइबरबुलिंग का शिकार हो गई हैं। उनका फोन नंबर किसी ने सोशल मीडिया पर लीक कर दिया जिसके बाद से ही लोगों के अजीबो-गरीब मैसेजेस और कॉल्स आ रहे हैं। इतना ही नहीं, उनसे सेक्शुअल फेवर की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस को बिलकुल भी नहीं पता कि ऐसा कैसे हो गया। किसने उनका नंबर लीक कर दिया है। इस घटना से एक्ट्रेस इमोशनली टूट सी गई है।
विभूति ठाकुर ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘कल से ही रैंडम नंबर्स से मुझे कॉल्स और मैसेज आने शुरू हो गए थे। शुरू में मुझे लगा कि ये किसी तरह का मजाक होगा। लेकिन जब लोगों ने मुझसे सेक्शुअल फेवर मांगना शुरू कर दिया, तब मैं इमोशलनी टूट गई। मुझे गहरा धक्का लगा क्योंकि मैंने अभी तक ऐसे हालात का सामना कभी नहीं किया था।’
विभूति ने आगे ये भी बताया, ‘कैसे भी करके मैंने एक कॉलर को कन्वेंस किया, जिसने मुझे बताया कि मेरा नंबर किसी रैंडम इंस्टाग्राम अकाउंट से लीक हुआ था। जिसके पास मेरा नंबर था, उसने सभी से मुझे कॉल करने और सेक्स चैट करने के लिए पूछने को कहा था। ये बुलिंग ही है, जिसने मुझे इमोशनली परेशान करके रख दिया है।’
बताया जा रहा है कि विभूति ने इस मामले में साइबर कम्प्लेन भी कर दी है। इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा था, ‘इस भद्दे काम, गंदे मैसेज और कॉल्स जो मेरे पास आ रहे हैं उस वजह से मैं इंस्टा पेज के खिलाफ शिकायत करूंगी। जिसने भी मेरा नंबर लीक किया है मुझे उम्मीद है कि साइबर पुलिस उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिसने भी मेरी प्राइवेसी में दखल दिया है और मेरी गरिमा को नीचा दिखाया है।’ 
विभूति ने अब साइबर सेल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके मुताबिक सेल ने इस केस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। साथ ही विभूति ने अपने इंस्टापेज का स्क्रीनशॉट भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और बताया है कि कैसे ये पेज उनका फोन नंबर पब्लिकली सर्कुलेट कर रहा है। साथ ही सभी से उन्होंने इस अकाउंट के खिलाफ शिकायत करने की अपील की है।

Desk Team