उर्फी जावेद ने फिर किया सोशल मीडिया पर नया हरकत, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Summary :

उर्फी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।जहां इस वीडियो में उर्फी अपना लेटेस्ट लुक फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं साथ ही नॉर्मल से हटकर हरकत भी करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया की कंट्रोवर्सी क्वीन स्टार उर्फी जावेद अपने एक से बढ़कर लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। उर्फी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते के साथ ही वायरल होने में कुछ ही मिनट लगते हैं। जिस अंदाज में उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं वो उनके फैंस को काफी पसंद आता हैं।  लेकिन इसी चक्कर में उर्फी को कई बार ट्रोल का भी शिकार होना पड़ा हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से उर्फी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।जहां  इस वीडियो में उर्फी अपना लेटेस्ट लुक फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं साथ ही नॉर्मल से हटकर हरकत भी करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया  पर वीडियो हुई वायरल 
वही वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ने साड़ी के पल्लू को ओपन रखने या फिर प्लेट्स बनाने के बजाय उसे रस्सी की तरह अमेठ दिया है।  साथ ही साड़ी बांधने का ये तरीका उर्फी को कहीं ज्यादा बोल्ड टच दे रहा है. इसके साथ ही उर्फी वीडियो में रस्सी कूदती भी दिखाई दे रही हैं। दरसअल साड़ी और हाई हील्स पहने उर्फी जावेद ने जिस शानदार अंदाज में रस्सी कूदी है वो ना तो नॉर्मल है और ना ही ऐसा कारनामा हर कोई कर सकता है।  ऐसे में उर्फी का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज की खूब तारीफें भी कर रहे हैं।
स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ टीम अप की फ्लोरल साड़ी 
वही उफी जावेद के लुक की बात करें तो इस दौरान उर्फी ने फ्लोरल प्रिंट वाली लाइट वेट साड़ी पहनी है जिसे गुलाबी रंग के स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ टीम अप किया है।  इसके साथ ही उर्फी ने अपने बालों की लटें निकालते हुए बन बनाया है।
उर्फी जावेद के वर्क स्किल्स 
वही उर्फी  के वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी  ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल्स से की है। जहां एक्ट्रेस ने साल 2016 में सीरियल ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ से की थी।इसके बाद उर्फी  ने कई सीरियल्स में काम किया, लेकिन एक्ट्रेस को बिग बॉस ओटीटी से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है।  वही  उर्फी जावेद इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में अपना जलवा बिखेर रही हैं। साथ ही उर्फी को इंस्टा रील्स बनाने का भी काफी शौक है  वह आए दिन ट्रेंडिंग गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाती नजर आती हैं।

Desk Team