उर्फी जावेद ने कुछ महीने पहले अपनी एक तस्वीर शेयर कि थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह एक खास तरह की एलर्जी से जूझ रही हैं। जिसके कारण उनका पूरा चेहरा सूज गया है।
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने एक फोटो शेयर किया जिसमें उनका पूरा चेहरा सूजा हुआ था। उर्फी के फैंस काफी ज्यादा हैरान हुए और उन्हें जल्दी ठीक होने के लिए मैसेज भी करने लगे।
उर्फी ने बताया कि वह अपने चेहरे पर फिलर्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर लिया है। क्योंकि उन्हें एलर्जी की शिकायत है, जिसके कारण उनका चेहरा ज्यादा समय सूजा हुआ रहता है।
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने सूजे हुए चेहरे की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह चेहरे का क्लोजअप शेयर किया है।
उर्फी लिखती हैं कि फिलर्स के इस्तेमाल के बाद से ही मैं काफी ज्यादा असहज महसूस करती हूं। इसे ठीक करने के लिए मैं इम्यूनोथेरेपी ले रही हूं।
फिर बाद में वह कहती है कि मैं अपने चेहरे पर फिलर्स नहीं लिया है,मैं मजाक कर रही थी,उर्फी ने कहा कि उन्होंने अपने नॉर्मल फिलर्स और बोटॉक्स के अलावा कुछ नहीं किया है।
बस इतना जान लीजिए कि मैं एलर्जी के उन बुरे दिनों में से एक से गुज़र रही हूं। मैंने अपने सामान्य फिलर्स और बोटॉक्स के अलावा कुछ नहीं किया है। जो मैं 18 साल की उम्र से ले रही हूं, अगर आप मेरा चेहरा सूजा हुआ देखें तो मुझे और फिलर्स न लेने की सलाह न दें।
बता दें कि इससे पहले उर्फी जावेद जब दुबई छुट्टियां मनाने गई थी, तब उन्हें अपनी गले की बीमारी लैरींगाइटिस का पता चला था।
लेरिन्जाइटिस तब होता है जब अत्यधिक बातचीत, जलन या किसी संक्रमण के कारण वायस नोड में सूजन आ जाती है।


Download Android App
Download iOS App












