उर्फी जावेद को इस अभिनेत्री ने दिया काटे की टक्कर, न्यूड फोटोशूट ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

Summary :

सोशल मीडिया पर इन दिनों अतरंगी कपड़ो का फैशन चला हुआ हैं।अतरंगी फैशन सेंस के मामले में वैसे तो कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। लेकिन इंटरनेट पर इन दिनों उर्फी जावेद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।लेकिन अब उर्फी को भी तगड़ा कम्पटीशन देने के लिए एक अभिनेत्री ने एंट्री मार ली हैं। जिसने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से बवाल मचा दिया हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों अतरंगी कपड़ो का फैशन चला हुआ हैं। एक्ट्रेस अतरंगी कपड़ो के साथ-साथ बोल्ड फोटोशूट सहित सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रही हैं। अतरंगी फैशन सेंस के मामले में वैसे तो कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। लेकिन इंटरनेट पर इन दिनों उर्फी जावेद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्फी आए दिन अपने नए और अजीबो-गरीब कपड़े पहन पैपराजी के कैमरों में स्पॉट होती रहती हैं। लेकिन अब उर्फी को भी तगड़ा कम्पटीशन देने के लिए एक अभिनेत्री ने एंट्री मार ली हैं। जिसने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से बवाल मचा दिया हैं।  
दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं निकिता रावल की जिन्होंने न्यूड फोटोशूट कराकर इंटरनेट पर तहलका मचा दी हैं। दरअसल आपको याद हो तो बता दे की एक बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी न्यूड फोटोशूट कराया था। जहां एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी को पेड़ पे पत्तों से छुपाया था। ठीक उसी तरह निकिता रावल ने भी इसे री-क्रिएट किया हैं। जहां एक्ट्रेस ने पत्ते से अपनी बॉडी के पार्ट को कवर करती नजर आ रही हैं। वहीं, वह हर तस्वीर में अपनी अदाओं से फैंस के दिल को घायल भी कर रही हैं। 
वही अब निकिता के इस फोटो को देखने के बाद  सोशल मीडिया पर माना जा रहा है कि निकिता ने अपने बोल्ड अंदाज से उर्फी को भी टक्कर दी है।यह पहली बार नहीं है जब निकिता ने अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर बवाल मचाया है। बीते कुछ समय पहले उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने फूलों से अपनी बॉडी को कवर किया था। इन फोटोज को देख फैंस तक हैरान रह गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इन फोटोज पर जमकर रिएक्शन किए थे।   
अब सब कुछ सुनने के बाद आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन हैं ये निकिता रावल? तो आपको बता दे की निकिता रावल साउथ के साथ बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, वह अपने आइटम नंबर से भी पॉपुलर हैं। 
निकिता ने ‘मिस्टर हॉट और मिस्टर कूल’ और ‘द हीरो अभिमन्यु’ में भी काम किया था। साथ ही फिल्म ‘अम्मा की बोली’ में निकिता का आइटम सॉन्ग खूब चर्चा का विषय बना हुआ था। 

Desk Team