बॉलीवुड
में पिछले कुछ सालों में अलग तरह की फिल्में देखने को मिली हैं। बॉलीवुड अब सिर्फ
रोमांस तक ही सीमित नहीं रह गया है। ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में और इन फिल्मों को
मिल रहे रिस्पांस से ये बात बिल्कुल कही जा सकती है। ओटीटी प्लेटफार्म पर भी
बॉलीवुड की कई अलग तरह की फिल्म दिखाई दी है। अब एकबार फिर बॉलीवुड डायरेक्टर अमर
कौशिक दर्शकों के लिए कुछ अलग लाने को पूरी तरह तैयार है। अमर कौशिक की ‘क्रीचर कॉमेडी‘ फिल्म भेड़िया का टीजर आज रिलीज किया
गया है। बता दें कि फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में दिखाई
देंगे।
वरुण
धवन अपने करियर की शरुआत के बाद से एक ही कैरेक्टर में बंधे नहीं रहे। एक्टर ने
कॉलेज बॉय रोल के बाद बदलापुर और अक्टूबर में दर्शकों को अपनी अलग झलक दिखाई। फैंस
को एक्टर का अलग अवतार भी खूब पंसद आया। अब एकबार फिर वरुण अपने फैंस के लिए
सरप्राइज लेकर आए हैं।
वरुण
धवन और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म भेड़िया का ट्रेलर डेट अनाउंस किया गया है।
टीजर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शरुआत में आपको काला घना
जंगल दिखाई देगा। जिसके साथ बैकग्राउंड में आवाज भी है। टीजर में बताया जा रहा है
कि इस कहानी का नाम भेड़िया है। जिसके बाद से एक डरावनी आवाज में भेड़िया की कहानी
बताई जा रही है।
टीजर
देखने के बाद आपके अंदर एक्साइटमेंट के साथ-साथ सिरहन भी होगी। दरअसल टीजर में भेड़िया
की कहानी एक डरावनी आवाज में रैप करके बताया जा रहा है जिसमें बताया गया है कि कैसे
भेड़िया अपने पापी पेट के लिए इंसानों को अपना खाना बनाएगा। टीजर में दमदार VFX
भी देखने को मिला है। हालांकि फिल्म मेकर्स का कहना है कि ये ट्रेलर
का सिर्फ 30 प्रतिशत ही है। अगर ऐसा है तो फैंस की इस फिल्म से काफी उम्मीदें बढ़
गई है।
वहीं
ट्रेलर में कृति सेनन की कोई झलक नहीं दिखाई दी है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति
एक डॉक्टर की किरदार में नजर आएंगी।
वहीं,
वरुण धवन की बात करें तो एक्टर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। वरुण ने एक इंटरव्यू
में कहा कि वो मास और क्लास दोनों ही ऑडियंस के बीच बैलेंस करते हैं।
भेड़िया पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि अपने इस रोल को लेकर वरुण काफी
कॉन्फिडेंट हैं और इसमें उन्होंने अपनी सीखी कई चीजों को अनलर्न किया है। बता दें
कि फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर को और फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App







