कौन हैं Urvashi Rautela का Soulmate, जिससे एक्ट्रेस अगले साल कर सकती है शादी?

Summary :

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की पॉपुलर लिस्ट में शामिल उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी मेनहत से इंडस्ट्री में खूब नाम बनाया है। अपनी परफॉर्मेंस और ग्लैमर की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहने वाली उर्वशी को उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार ट्रोल किया गया है। हालांकि ऐसा तब तक हुआ, जब तक एक्ट्रेस ने खुद नहीं कहा कि ट्रोलिंग पर ध्यान दे पाना उनकी प्रायोरिटी नहीं है. वहीं हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है,लेकिन इस बार चर्चा उनकी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनकी…

urvashi rautela future prediction

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की पॉपुलर लिस्ट में शामिल उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी मेनहत से इंडस्ट्री में खूब नाम बनाया है। अपनी परफॉर्मेंस और ग्लैमर की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहने वाली उर्वशी को उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार ट्रोल किया गया है। हालांकि ऐसा तब तक हुआ, जब तक एक्ट्रेस ने खुद नहीं कहा कि ट्रोलिंग पर ध्यान दे पाना उनकी प्रायोरिटी नहीं है.

वहीं हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है,लेकिन इस बार चर्चा उनकी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनकी शादी को लेकर की गई भविष्यवाणी पर है। इस कहानी में एक एस्ट्रोलॉजर ने उर्वशी को शादी की सलाह दी, जिसपर एक्ट्रेस ने जमकर नाराजगी जताई है।

Urvashi Rautela: एस्ट्रोलॉजर ने दी सलाह

Urvashi Rautela ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिद्धार्थ कानन एक एस्ट्रोलॉजर से बातचीत कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने पूछा कि “उर्वशी रौतेला की शादी से संबंधित क्या जानकारी है?” इस पर एस्ट्रोलॉजर ने कहा कि आने वाले ज़रूर साल यानी जुलाई 2026 तक उनकी प्रोफेशनल लाइफ में फिल्में मिलनी शुरू हो जाएंगी और एक साल के अंदर विवाह कर लेना चाहिए। जब सिद्धार्थ ने यह भी पूछा कि अगर शादी एक साल में नहीं हुई तो क्या होगा, तो एस्ट्रोलॉजर ने कहा कि ‘तो समस्या हो सकती है; समय खिंच सकता है’।’

urvashi rautela

उर्वशी का कड़ा रिएक्शन

इस भविष्यवाणी को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने साफ़ किया कि वह इस तरह की भविष्यवाणी बिलकुल भी पसंद नहीं करतीं। उन्होंने वीडियो के साथ एक इंस्टाग्राम कैप्शन लिखा, “मेरी विनती है कि कृपया शादी वगैरह पर भविष्यवाणी करना बंद करें।” इस कैप्शन से यह साफ जाहिर हो गया कि फिलहाल उनके दिल और दिमाग में शादी का कोई इरादा नहीं है।

urvashi rautela boyfriend

उर्वशी के इस जवाब ने साफ़ कर दिया है कि उनको अपनी जिंदगी की दिशा खुद तय करनी है। वह चाहती हैं कि उनकी प्रोफेशनल जर्नी और पर्सनल लाइफ में दूसरों की या थर्ड-पार्टी की राय तब तक न आए जब तक वह खुद न चाहती हो।

 पर्सनल लाइफ पर कंट्रोल

बता दें, इस महीने की शुरुआत में उर्वशी (Urvashi Rautela) इंग्लैंड टूर पर थीं, जहां उन्होंने विंबलडन ग्रैंड स्लैम फाइनल में हिस्सा लिया। इस दौरान वह एक मिस्ट्री मैन के साथ भी देखी गईं, जिससे मीडिया और फैंस के बीच रोमांटिक अफेयर्स की अटकलों ने जोर पकड़ा। हालांकि अभी तक किसी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट या कन्फर्मेशन नहीं किया गया है। उर्वशी किसी भी तरह की अफवाह को हवा देने से बच रही हैं, जिससे साफ हो रहा है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर खुद का कंट्रोल रखना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Tanushree Dutta ने खोला Bollywood का कला राज, बोलीं- Sushant Singh Rajput की तरह मुझे भी…

Yashika Jandwani