बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर बहुप्रतीक्षित सीक्वल रेड 2 में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब वाणी कपूर अभिनेता अजय के साथ काम करेंगी। वाणी अब अजय के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाने के लिए उत्सुक हैं, जिसे लेकर उन्होंने खुशी भी जाहिर की है।
- वाणी कपूर सीक्वल रेड 2 में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं
- वाणी अब अजय के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाने के लिए उत्सुक हैं
हाल ही में एक इंटरव्यू में वाणी कपूर ने अजय देवगन के साथ काम करने को लेकर खुशी जताई। उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता के साथ काम करना हमेशा उनकी रचनात्मक सूची में रहा है और वे देश के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले व्यक्ति के साथ स्क्रीन साझा करना सम्मान की बात मानती हैं। वाणी कपूर ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि वे हमेशा से ही अजय देवगन के काम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि अजय देवगन के साथ स्क्रीन साझा करना सम्मान की बात है।
परेश रावल और अपारशक्ति खुराना साथ नजर आएंगी वाणी
खबर है कि नवजोत गुलाटी द्वारा निर्देशित अनाम पारिवारिक ड्रामा में वह परेश रावल और अपारशक्ति खुराना साथ नजर आएंगी। सूत्रों का दावा है कि यह आधुनिक समय में खराब रिश्तों की पृष्ठभूमि पर आधारित पारिवारिक ड्रामा है।
फिल्म जल्द ही लंदन में एक ही शेड्यूल में शूट होगी। वाणी और अपारशक्ति फिल्म में भाई-बहन की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि हमेशा की तरह परेश रावल इस पारिवारिक ड्रामा में खास तड़का लगाएंगे।
अजय देवगन के साथ फिल्म रेड 2 कर रही
वाणी को इसमें अभिनय प्रतिभा का नया आयाम दिखाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वह अजय देवगन के साथ फिल्म रेड 2 कर रही हैं। उम्मीद है कि यह फिल्में उनके डूबते करियर को सहारा देगी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की शूटिंग छह जनवरी से शुरू हो चुकी है। इसमें निर्देशक राजकुमार गुप्ता और निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की बड़े पैमाने पर शूटिंग मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में होने वाली है। रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की गई है और पैनोरमा स्टूडियो प्रोडक्शन है। हाल ही में अजय देवगन ने भी फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें साझा की थीं। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App





