PKL 23 : पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज़ को हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा

Summary :

PKL 23 के 115वें मैच में पुणेरी पलटन का सामना तमिल थलाइवाज़ से हुआ। पुणे ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां तमिल थलाइवाज को 56-29 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (PKL 23) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। HIGHLIGHTS PKL 23 में पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज़ को 56-29 से हराया  तमिल थलाइवाज़ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर पुनेरी पलटन का सेमीफाइनल खेलना तय  पुणे की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और किसी भी समय तमिल थलाइवाज को वापसी करने का मौका नहीं दिया। उसने खेल के तीसरे मिनट में ही छह अंक की…

PKL 23 के 115वें मैच में पुणेरी पलटन का सामना तमिल थलाइवाज़ से हुआ। पुणे ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां तमिल थलाइवाज को 56-29 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (PKL 23) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

HIGHLIGHTS

  • PKL 23 में पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज़ को 56-29 से हराया 
  • तमिल थलाइवाज़ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
  • पुनेरी पलटन का सेमीफाइनल खेलना तय 

पुणे की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और किसी भी समय तमिल थलाइवाज को वापसी करने का मौका नहीं दिया। उसने खेल के तीसरे मिनट में ही छह अंक की बढ़त हासिल कर ली थी।पुणेरी पलटन ने इसके बाद जल्द ही पहला ऑल आउट किया जिससे उसकी बढ़त 12-2 हो गई। उसने मध्यांतर से ठीक पहले दूसरा ऑल आउट करके 28-10 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। उसने दूसरे हाफ में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा एक और ऑल आउट करके अपनी बड़ी जीत सुनिश्चित की।
पुनेरी पलटन की तरफ से पंकज मोहिते ने 12, मोहम्मद रेज़ा चियानेह ने 8 पॉइंट, मोहित गोयत ने 7 पॉइंट,टीम के कप्तान असलम मुश्तफा ने 6 पॉइंट हासिल करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की वहीं दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज़ का सफ़र अब समाप्ति की ओर है, तमिल को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को किसी भी हाल में जीतना था लेकिन टीम ऐसा करने में असफल रही। तमिल की तरफ से मोहम्मद रेज़ा ने 6, हिमांशु नरवाल ने 5, पॉइंट बनाए लेकिन यह पुणे जैसी टीम को रोकने के लिए एक दम साधारण था। इस हार के बाद यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। पुनेरी पलटन इस जीत के साथ 19 मैच में 81 अंको के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर काबिज़ हो गई है। सेमीफाइनल में पुनेरी पलटन का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स से होने की पूरी संभावना है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.