PKL 23 के 113वें मैच में बंगाल वारियर्स का सामना तेलुगु टाइटंस से हुआ। शनिवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने अपने फैन्स को बिल्कुल भी निराश नहीं करा और तेलुगु टाइटंस को 55-35 से हरा दिया।
HIGHLIGHTS
- बंगाल वारियर्स ने तेलुगु टाइटंस को 55-35 से हरा दिया
- बंगाल वारियर्स सातवें पायदान पर पहुंचे
- तेलुगु टाइटंस को मिली PKL 23 की 17वीं हार
बंगाल ने शुरुआत में ही तेलुगु टाइटंस को ऑल आउट कर 11-3 की बढ़त बना ली। पहले हाफ से पहले एक बार फिर से टाइटंस को ऑल आउट कर बंगाल ने 12 अंकों की लीड हासिल की। दूसरा हाफ भी टाइटंस के लिए खराब रहा और एक बार फिर से टीम ऑल आउट हो गई। मामला यहीं नहीं रुका और टाइटंस चौथी बार ऑल आउट हो गई। इससे बंगाल वॉरियर्स की लीड 49-21 हो गई। यहां से टाइटंस के लिए वापसी करना आसान नहीं था और बंगाल ने मैच जीत लिया। बंगाल की तरफ से नितिन कुमार से सबसे ज्यादा 13 पॉइंट बनाए जबकि कप्तान मनिंदर सिंह ने 8 , वैभव गरजे ने 5 पॉइंट किया। जबकि विश्वास और हर्ष लाड से 4-4 पॉइंट का योगदान दिया। दूसरी तरफ तेलुगु की तरफ से मिलाद जब्बारी ने 9, प्रफुल ज़वारे ने 8 और पवन सहरावत ने 6 पॉइंट का योगदान दिया। इस जीत के साथ बंगाल 49 अंको के साथ सातवें पायदान पर पहुंच चुकी है जबकि तेलुगु टाइटंस की यह 17वीं हार है। बंगाल ने इस जीत के बाद अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखा है लेकिन टीम की जीत के बावजूद दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर होगी जबकि उसे अन्य सभी मुकाबले भी जीतने होंगे। वहीं एक भी मैच हारने की सूरत में टीम PKL 23 से बाहर हो जाएगी। तेलुगु टाइटंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और इस टीम को अभी भी PKL 23 में अपनी तीसरी जीत की तलाश है।


Download Android App
Download iOS App




