PKL 23 : पटना ने यू मुंबा को हराया, प्लेऑफ की रेस से किया बाहर

Summary :

PKL 23 के 113वें मैच में पटना पाइरेट्स का सामना यू मुंबा से हुआ। शनिवार को यू मुंबा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना ने 44-23 से जीत दर्ज की और प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच गई। HIGHLIGHTS PKL 23 में पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 44-23 से हराया  पटना पाइरेट्स की टीम चौथे पायदान पर पहुंची यू मुंबा प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर चौथे मिनट में मयूर कदम और कृष्ण ने टैकल प्वाइंट लेकर पाइरेट्स को 3-1 से आगे कर दिया। सुधाकर भी डबल-पॉइंट रेड के साथ आए…

PKL 23 के 113वें मैच में पटना पाइरेट्स का सामना यू मुंबा से हुआ। शनिवार को यू मुंबा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना ने 44-23 से जीत दर्ज की और प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच गई।

HIGHLIGHTS

  • PKL 23 में पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 44-23 से हराया 
  • पटना पाइरेट्स की टीम चौथे पायदान पर पहुंची
  • यू मुंबा प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर

चौथे मिनट में मयूर कदम और कृष्ण ने टैकल प्वाइंट लेकर पाइरेट्स को 3-1 से आगे कर दिया। सुधाकर भी डबल-पॉइंट रेड के साथ आए और पाइरेट्स को लीड आगे बढ़ाने में मदद की। पहले हाफ तक पटना ने अपना काम कर दिया था और 19-10 के स्कोर से आगे थी। कृष्ण ने दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में कुछ टैकल अंक जुटाए और पाइरेट्स ने 21-13 से मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। सचिन ने 28वें मिनट में एक शानदार रेड लगाई और मैट पर मुंबई की टीम के केवल तीन सदस्य ही बचाए। 35वें मिनट में पाइरेट्स ने एक और ऑलआउट किया और अपनी बढ़त 33-19 से आगे बढ़ा दी। पटना ने अंत तक यह प्रेशर बनाकर रखा और मुकाबला जीत लिया। खचाखच भरे स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स ने अपने फैन्स को निराश नहीं करते हुए जोरदार शुरुआत की। तेलुगु टाइटंस को ऑल आउट कर 11-3 के साथ बंगाल ने बढ़त हासिल की। पहले हाफ से पहले एक बार फिर से टाइटंस को ऑल आउट कर बंगाल ने 12 अंकों की लीड हासिल की। जीत के बाद पाइरेट्स तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं इस हार के बाद यू मुंबा का सफ़र थम चुका है और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। पटना के कप्तान सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पॉइंट बनाए। सुधाकर ने 7 पॉइंट और कृष्ण ने 8 पॉइंट के साथ सचिन का अच्छा साथ निभाया। यू मुंबा की तरफ से आमिर मोहम्मद ज़फरदानेश ने 12 पॉइंट का योगदान दिया। लेकिन इनके अलावा टीम का अन्य कोई भी खिलाड़ी उम्मीद के अनुरूप नहीं खेल पाया। जो टीम की हार का मुख्य कारण भी रहा। PKL 23 में पटना पाइरेट्स इस जीत के साथ ही लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है जबकि बेंगलुरु बुल्स, बंगाल वारियर्स, तमिल थलाइवाज़ का सफ़र भी समाप्त हो चुका है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.