शादी की खबरों के बीच फैमिली संग स्पॉट हुईं जैकी की होने वाली दुल्हनिया

Summary :

लंबे समय तक डेट करने के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी से कुछ हफ्ते पहले साउथ फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ देखा गया था। रकुल प्रीत सिंह और उनके मंगेतर जैकी भगनानी के घर में भी शादी की तैयारी शुरू हो गई है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी 2024 को गोवा में होगी। ग्रैंड वेडिंग की तैयारी के बीच भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल रकुल प्रीत की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल…

लंबे समय तक डेट करने के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी से कुछ हफ्ते पहले साउथ फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ देखा गया था। रकुल प्रीत सिंह और उनके मंगेतर जैकी भगनानी के घर में भी शादी की तैयारी शुरू हो गई है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी 2024 को गोवा में होगी। ग्रैंड वेडिंग की तैयारी के बीच भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल रकुल प्रीत की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे साफ पता चल रहा है कि उनके घर पर शादी के कार्यक्रमों का शुभारंभ भी हो चुका है।

  • रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं
  • रकुल प्रीत की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उनके घर पर शादी के कार्यक्रमों का शुभारंभ भी हो चुका

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी ग्रैंड वेडिंग की तैयारी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बी टाउन के नए कपल की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रकुल प्रीत के घर ग्रैंड वेडिंग की तैयारी के बीच अभिनेत्री को अपने परिवार और दोस्तों के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। पैपराजी के कैप्चर किए गए वीडियो में ‘दे दे प्यार दे’ फेम को अपने माता-पिता के साथ कुछ गिफ्ट के साथ अपनी कार से बाहर निकलते देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

शादी से पहले परिवार संग दिखीं रकुल प्रीत

रकुल प्रीत सिंह को ब्लैक साटन शर्ट, वाइट एंड ब्लैक डिजाइन स्कर्ट और मैचिंग जूते पहने हुए देख सकते हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखने को मिल रही है। वीडियो में रकुल प्रीत को अपने मां-पिता के साथ कैमरे के लिए खुशी से पोज देते देखा जा सकता है। जैकी भगनानी संग शादी से पहले रकुल प्रीत ने अखंड पाठ रखा था, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की थी।

जैकी भगनानी-रकुल प्रीत की शादी

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं। 21 फरवरी को गोवा में फिल्ममेकर और एक्टर जैकी भगनानी से शादी करने जा रही हैं। बता दें कि रकुल प्रीत ने साल 2014 में फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रकुल प्रीत के पास पाइपलाइन में ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ और कमल हासन की ‘इंडियन 2’ भी है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।