दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से दहशत मची हुई है। भारत में भी इस महामारी के खतरे को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने घर की चारदीवारी में कैद है। अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहने वाले सितारे, आजकल अपने घर पर ही खाली वक्त बिता रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अपनी क्रिएटिविटी उजागर करने का अच्छा समय मिल रहा है। ऐसे में कुछ अपने पाक कला को साबित करने में व्यस्त हैं, तो कुछ झाड़ू लेकर सफाई में व्यस्त हैं और कुछ कविताएं लिख रहे हैं, तो कुछ गायक व रैपर बनने की कोशिश कर रहे हैं।
.jpg)
इनमें से एक अभिनेता वरुण धवन हैं, जिन्होंने एक वीडियो के माध्यम से अपने रैपिंग के गुर जगजाहिर किए हैं। अभिनेता ने कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बारे में एक रैप वीडियो बनाया है, जिसमें वह लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह कर रहे हैं। वरुण वीडियो में अंग्रेजी में रैप कर रहे हैं, “यू कांट गो टू द पार्लर, यू कांट गो टू द स्ट्रीट, यू कांट गो टू सब्जी मंडी।”
.jpg)
इस वीडियो में उन्होंने लोकप्रिय कार्टून सीरीज ‘टेलेट्यूबिस’, शाहरुख और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘देवदास’ और प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्लिप भी शामिल किए हैं।
उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “वरुणधवन हैशटैगलॉकडाउन हैशटैगस्टेइंडोर्सस्टेसेफ।” उनके रैप को लोगों ने काफी पसंद किया है। फैंस ने कमेंट करके वरुण धवन के इस नए टैलेंट की जमकर तारीफ की है।

वहीं बीते दिन, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में आर्थिक मदद के लिए सहायता कोष का गठन किया गया है। इस सहायता कोष के लिए अभिनेता वरुण धवन 30 लाख रूपए दान किये है। उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी कि वो पीएम केयर फंड में दान करके लोगों की मदद करना चाहते है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



