Anushka Sharma बनीं ‘मीम्स की रानी’, वायरल लुक पर पहली बार दिया दिल खोल कर जवाब

Summary :

Anushka Sharma इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाई हुई हैं। फिल्म सुई धागा का उनका लुक खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का

Anushka Sharma इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाई हुई हैं। फिल्म सुई धागा का उनका लुक खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ममता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की एक फोटो में Anushka Sharma साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। और मुंह पर हाथ लगाकर बैठी हुई है। और इस फोटो पर लोग सोशल मीडिया पर फोटोशॉप करके खूब वायरल भी कर रहे हैं। बता दें कि काफी दिनों से चल रहे इस मजाक पर अब जाकार खुद अनुष्का शर्मा और वरूण धवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इतना ही नहीं अब खुद वरुण धवन ने Anushka Sharma के वायरल होते इन मीम का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनास के साथ मुंबई के अनाथालय में पहुंची थीं। जहां निक ने इन बच्‍चों के लिए एक गाना भी गाया था। इसी वीडियो में ममता बनीं अनुष्‍का शर्मा को एडिट कर जोड़ दिया गया है, जहां Anushka Sharma निक के गाने पर तालियां बजाती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो को वरुण धवन ने शेयर किया है। वरुण ने इसे शेयर करते हुए लिखा हैशटैग लिखा है #MEMESkirani #mamta।

आप भी देखें यह मजेदार वीडियो

उसके बाद इसी ट्वीट को Quote करते हुए अनुष्का ने लिखा- जबरदस्त

कुछ दिनों पहले फिल्म के डायरेक्टर भी खुद को रोक नहीं पाए और एक वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ”Couldn’t resist…”।इस वीडियो में Anushka Sharma को मारियो की जगह दिखाया गया है।

फिल्म सुई धागा के ट्रेलर के बाद से ही Anushka Sharma की जमकर खिल्ली उड़ाते हुए मीम्स की सोशल मीडिया पर बौछार हो गई है सुई धागा- मेड इन इंडिया’ आत्मनिर्भरता की कहानी है। ये फिल्म यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। इस फिल्म को लिखा है मनीष शर्मा ने। यह फिल्‍म 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

देखें कुछ और भी मजेदार ट्वीट्स:

Desk Team