Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai देखकर लोग क्यों हो रहे हैं नाराज़? बनी साल की सबसे बड़ी Comedy डिजास्टर!

Summary :

Varun Dhawan Movie: एक जमाना था जब बॉलीवुड में कॉमेडी का असली राजा सिर्फ एक ही डायरेक्टर को माना जाता था- डेविड धवन। उन्होंने गोविंदा, कादर खान और जॉनी लीवर जैसे सुपरस्टार्स के साथ मिलकर ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्हें लोग आज भी हंसते-हंसते देखते हैं। यहाँ तक कि खुद वरुण धवन के पापा डेविड धवन की फिल्मों के दम पर ही गोविंदा का पूरा करियर चमका था। ऐसे में जब यह खबर आई कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन के करियर की आखिरी फिल्म होने वाली है, तो दर्शकों को इससे बहुत बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन अफ़सोस,…

Varun Dhawan Movie: एक जमाना था जब बॉलीवुड में कॉमेडी का असली राजा सिर्फ एक ही डायरेक्टर को माना जाता था- डेविड धवन। उन्होंने गोविंदा, कादर खान और जॉनी लीवर जैसे सुपरस्टार्स के साथ मिलकर ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्हें लोग आज भी हंसते-हंसते देखते हैं। यहाँ तक कि खुद वरुण धवन के पापा डेविड धवन की फिल्मों के दम पर ही गोविंदा का पूरा करियर चमका था।

ऐसे में जब यह खबर आई कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन के करियर की आखिरी फिल्म होने वाली है, तो दर्शकों को इससे बहुत बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन अफ़सोस, जब फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो यह कॉमेडी के नाम पर ‘फैंसी रैपर में लिपटी एक बेस्वाद टॉफी’ की तरह निकली। फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं- “भाई, ये क्या टॉर्चर बना दिया?” तो चलिए जानते हैं इस फिल्म की उन बड़ी कमियों के बारे में, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं- “भाई, ये क्या टॉर्चर बना दिया?”

Varun Dhawan Movie: पुरानी घिसी-पिटी कहानी और कन्फ्यूजन का ऐसा ओवरलोड कि घूम जाएगा सिर

Varun Dhawan Overacting
Varun Dhawan Movie ( Source : Social Media)

इस फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले है। फिल्म की कहानी वेडिंग फोटोग्राफर जस्स (वरुण धवन) के बारे में है, जिसकी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) उससे इसलिए तलाक लेना चाहती है क्योंकि वो बच्चा नहीं चाहती। बानी के जाते ही जस्स तुरंत मूव-ऑन कर लेता है और उसकी जिंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) आ जाती है।

ट्विस्ट तब आता है जब कुछ महीनों बाद दोनों ही हीरोइंस प्रेग्नेंट हो जाती हैं। बिना किसी लॉजिक की इस कहानी में कन्फ्यूजन का ऐसा ओवरलोड डाला गया है कि दर्शकों का सिर दर्द करने लगता है। फिल्म के डायलॉग्स फरहाद सामजी ने लिखे हैं, जिनके ‘क्रिंज’ वन-लाइनर्स को लेकर इंटरनेट पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। राजपाल यादव और मनोज पाहवा जैसे दिग्गज कॉमेडियंस होने के बावजूद, फिल्म का वो ‘डॉग सीन’ आपको बिल्कुल नहीं हंसा पाता।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: नेपोटिज़्म का ओवरडोज़ और गोविंदा बनने के चक्कर में वरुण धवन की महा-ओवरएक्टिंग

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai ( Source : Social Media)

दर्शकों का गुस्सा इस बात पर भी फूट रहा है कि फिल्म में ‘नेपोटिज़्म’ (Nepotism) साफ नजर आ रहा है। डेविड धवन ने अपने बेटे वरुण को स्टार दिखाने के चक्कर में पूरी फिल्म का कबाड़ा कर दिया। वरुण धवन एक बार फिर पर्दे पर गोविंदा की सस्ती कॉपी करने की नाकाम कोशिश करते दिखे, जो बेहद लाउड और ओवरएक्टिंग से भरपूर लगा।

‘बॉर्डर 2’ से वरुण ने जो थोड़ी-बहुत तारीफें कमाई थीं, वो इस हल्की फिल्म से उन्होंने फिर से गँवा दीं। वरुण, मृणाल और पूजा के बीच कोई स्क्रीन केमिस्ट्री नहीं दिखी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स लग गयी है। पूजा हेगड़े के फिक्स एक्सप्रेशन हर फिल्म की तरह यहाँ भी वैसे ही दिखे, जबकि जिमी शेरगिल जैसे शानदार एक्टर को मेकर्स ने पूरी तरह वेस्ट कर दिया।

Chunri-Chunri Song: ‘चुनरी-चुनरी’ गाने का कबाड़ा और मंदिर में शॉर्ट्स पहनने पर वरुण की भारी ट्रोलिंग

Chunri-Chunri Song
Chunri-Chunri Song ( Source : Social Media)

फिल्म में नयापन तो कुछ है नहीं, ऊपर से मेकर्स ने सलमान खान और सुष्मिता सेन के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी-चुनरी‘ का रीमेक बनाकर उसे भी पूरी तरह खराब कर दिया। फैंस का कहना है कि बॉलीवुड के पास अब नए आइडियाज नहीं बचे हैं। इसके अलावा, फिल्म की रिलीज से ठीक पहले वरुण धवन मुंबई के एक मंदिर में वर्कआउट वाले छोटे शॉर्ट्स पहनकर दर्शन करने पहुँच गए थे।

उनके इस आउटफिट को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और यूजर्स ने उन्हें “दिखावा करने वाला” और “आस्था का अनादर करने वाला” कहकर बुरी तरह ट्रोल कर दिया। थिएटर से आ रहे फैंस का यही रिएक्शन है कि यह फिल्म 90 के दशक की  एक बहुत ही बेकार कॉपी है।

अगर इस महा-बोरिंग फिल्म में कुछ ठीक-ठाक है, तो वो है सेकंड हाफ में मौनी रॉय की एंट्री, जो फिल्म में थोड़ा मसाला और जान फूंकने का काम करती हैं। वहीं मनीष पॉल ने भी कुछ सीन्स में फिल्म को संभाला है, इसके अलावा ‘साराभाई वर्सेस साराभाई‘ वाले राजेश कुमार को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखना अच्छा लगता है। लेकिन कुल मिलाकर, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ देखने में सिर्फ और सिर्फ पैसों और समय की बर्बादी है।

Read More: Janhvi Kapoor की बोल्डनेस पर मचा बवाल, ‘Peddi’ फिल्म के डायरेक्टर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, थिएटर से हटाए..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।