Buchi Babu Sana Apology Peddi Movie: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘पैड्डी’ (Peddi) को लेकर चौतरफा विवादों में घिर गई हैं। साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के साथ आई इस फिल्म से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गुस्से का गुब्बारा फूट पड़ा।
थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और लोग इस कदर भड़के हुए हैं कि सोशल मीडिया पर फिल्म को तुरंत बैन करने की मांग उठने लगी है। आखिर जाह्नवी कपूर के साथ कैमरे पर ऐसा क्या दिखा दिया गया जिसे देखकर जनता लाज-शर्म से पानी-पानी हो गई? क्यों इस फिल्म को देखने के बाद लोग इसे सिनेमा के नाम पर एक बड़ा धब्बा बता रहे हैं? चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या दिखा दिया गया, जिस पर इतना बड़ा बवाल मच गया है।
Buchi Babu Sana Apology Peddi Movie: कैमरे ने चेहरे के बजाय दिखाया जाह्नवी का जिस्म, भड़के फैंस बोले- ‘श्रीदेवी होतीं तो कभी ऐसी फिल्म न करने देतीं’

फिल्म में जाह्नवी कपूर को जिस तरह बेहद आपत्तिजनक और हद से ज्यादा बोल्ड रूप में दिखाया गया, उसने दर्शकों को नाराज कर दिया। लोगों का आरोप है कि जाह्नवी के किरदार को सिर्फ अंग-प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल किया गया है। अब इस पूरे बवाल पर फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने घुटने टेक दिए हैं और सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर सरेआम जनता से माफी मांगी है।
फिल्म ‘पैड्डी‘ में जाह्नवी कपूर ने ‘अचियम्मा‘ नाम की लड़की का रोल निभाया है। लेकिन थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे लोगो का सिर तब चकरा गया, जब जाह्नवी के एंट्री सीन में ही कैमरे को उनके चेहरे के बजाय उनके शरीर के अंगों पर फोकस करते हुए दिखाया गया। फैंस का गुस्सा इस बात पर है कि जब राम चरण जाह्नवी की आंखों और होठों की तारीफ करते हैं, तो स्क्रीन पर उनके प्राइवेट पार्ट्स और कमर के क्लोज-अप शॉट्स दिखाए जाते हैं।
इंटरनेट पर लोग मेकर्स को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बेहद घटिया और शर्मनाक डायरेक्शन है। अगर आज श्रीदेवी जिंदा होतीं, तो अपनी बेटी जाह्नवी को साउथ की ऐसी ‘बी-ग्रेड’ जैसी फिल्म कभी नहीं करने देतीं।” सोशल मीडिया पर फिल्म के एडिटर और डायरेक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने 2026 में भी महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु की तरह पर्दे पर परोस दिया है।
Janhvi Kapoor: बिना मर्जी के Kiss और अश्लीलता की हदें पार, सेंसर बोर्ड की चुप्पी पर भी उठे बड़े सवाल

विवाद सिर्फ कपड़ों या गंदे कैमरा एंगल्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी में दिखाए गए कुछ सीन्स ने तो हद ही पार कर दी। फिल्म के एक सीन में दिखाया गया है कि बिजली कटने का फायदा उठाकर हीरो (राम चरण) जबरदस्ती जाह्नवी को किस (Kiss) कर लेता है, जबकि जाह्नवी इसका विरोध कर रही होती हैं। इसके अलावा विलेन सरेआम भीड़ में जाह्नवी के कपड़े उतारने की कोशिश करता है और लोग हंसते हैं।
दर्शक इस बात से हैरान हैं कि राम चरण जैसे बड़े सुपरस्टार इस तरह की अश्लीलता और बिना मर्जी के छूने वाले सीन्स को बढ़ावा कैसे दे सकते हैं? लोगों ने देश के सेंसर बोर्ड (CBFC) को भी आड़े हाथों लिया है। फैंस का कहना है कि सेंसर बोर्ड छोटी-छोटी बातों पर कैंची चला देता है, तो फिर जाह्नवी कपूर के इस तरह के अश्लील और ऑब्जेक्शनबल सीन्स को पास कैसे कर दिया गया?
Peddi Director: “हमसे बड़ी गलती हो गई…”, डायरेक्टर ने मांगी सरेआम माफी, अब थियेटर्स में बदले जाएंगे जाह्नवी के सीन
As a filmmaker, I believe cinema should entertain, inspire, and connect with audiences. It should never make anyone feel uncomfortable or disrespected. We have heard the feedback regarding certain scenes in Peddi and have taken it seriously.
I have always had immense respect for…
— BuchiBabuSana (@BuchiBabuSana) June 6, 2026
चारों तरफ से घिरने और सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट की मांग उठने के बाद डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने तुरंत सरेंडर कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर एक लंबा माफीनामा जारी करते हुए लिखा, “एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा मानना है कि सिनेमा को लोगों का एंटरटेन करना चाहिए, किसी को अनकंफर्टेबल या इन्सलटेड फील नहीं कराना चाहिए। पैड्डी फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर जो शिकायतें आ रही हैं, उसे हमने बहुत गंभीरता से लिया है।”
डायरेक्टर ने आगे कहा, “हमारा इरादा कभी भी किसी महिला किरदार का अपमान करना या उन्हें गलत तरीके से दिखाना नहीं था। अगर हमारी फिल्म से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हम दिल से माफी मांगते हैं। हमने फैसला किया है कि दर्शकों के फीडबैक के बाद हम फिल्म के उन सभी ऑब्जेक्शनबल सीन्स को बदल रहे हैं और उन्हें एडिट करके फिल्म को फिर से थियेटर्स में चलाया जाएगा।” अब देखना यह होगा कि सीन कटने के बाद दर्शकों का गुस्सा शांत होता है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




