Elvish Yadav New House: फेमस यूटूबेर और ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ (Laughter Chefs 3) में अपनी कुकिंग और कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले एलविश यादव (Elvish Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एलविश जो भी करते हैं, वो सोशल मीडिया पर तुरंत छा जाता है। लेकिन इस बार चर्चा उनके किसी विवाद या शो की नहीं, बल्कि उनके नए और बेहद आलीशान 4 मंजिला बंगले (Elvish Yadav Mansion) की हो रही है।
हाल ही में एलविश ने अपने इस सपनों के महल का पूरा ‘होम टूर’ कराया है, जिसे बनने में पूरे 4 साल का लंबा वक्त लगा है। इस घर की मैग्निफिकेन्स ऐसी है कि बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी इसके आगे फीके नज़र आएं। आइए आपको एलविश यादव के इस किंग-साइज घर के बारे में बताते हैं।
Elvish Yadav New House: फिल्मों जैसी आलीशान सीढ़ियां और घर के अंदर लगी है प्राइवेट लिफ्ट

एलविश यादव के इस 4 मंजिला बंगले की सबसे खास और ध्यान खींचने वाली चीज है वहां की सीढ़ियां। एलविश ने खुद बताया कि वह बचपन से ही बॉलीवुड फिल्मों में बड़ी और शाही सीढ़ियां देखा करते थे। उनका हमेशा से सपना था कि जब भी वह अपना घर बनाएंगे, तो उसमें ऐसी ही सीढ़ियां होंगी। आज उनका यह सपना सच हो चुका है। घर के मेन गेट से अंदर घुसते ही यह सीढ़ियां पूरे घर को एक राजशाही और विंटेज लुक देती हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं, 4 मंजिला घर में ऊपर-नीचे जाने के लिए एलविश ने किसी मॉल या बड़े होटल की तरह घर के अंदर ही एक ‘प्राइवेट लिफ्ट’ (Private Lift) भी लगवाई है। इस लिफ्ट की मदद से घर के सदस्य और मेहमान आसानी से किसी भी फ्लोर पर आ-जा सकते हैं।
Elvish Yadav House Inside Photos: फाइव स्टार होटल जैसा लिविंग रूम और आलीशान वॉक-इन वार्डरोब

अगर बात करें घर के लिविंग रूम (Living Room) की, तो इसे बहुत ही सूथिंग और क्लासी लुक दिया गया है। पूरे लिविंग रूम को सफेद, भूरे (Brown) और अर्थी टोन्स से सजाया गया है, जिससे यहां बैठने पर सुकून और अमीरी दोनों का अहसास होता है। खिड़कियों पर लगे ग्रे और व्हाइट कलर के पर्दे इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
इसके अलावा, एलविश के इस घर के बेडरूम्स किसी फाइव-स्टार होटल के सुइट जैसे बड़े और आरामदायक हैं। हर बेडरूम के साथ एक लग्जरी ‘वॉक-इन वार्डरोब’ (Walk-in Wardrobe) यानी कपड़ों और जूतों को रखने के लिए एक अलग से आलीशान कमरा दिया गया है।
Elvish Yadav Luxury Lifestyle: ब्लैक थीम वाला मॉडर्न किचन और हर फ्लोर पर बड़ी-बड़ी बालकनी

खान-पान के शौकीन एलविश यादव के घर का किचन (Kitchen) भी बेहद खास है। इसे पूरी तरह से मॉडर्न और लेटेस्ट गैजेट्स के साथ तैयार किया गया है। किचन के लिए ब्लैक और ग्रे कलर का थीम चुना गया है, जो घर के बाकी हिस्सों से बिल्कुल अलग और बेहद ट्रेंडी लगता है। एलविश ने मजाक-मजाक में यह भी बताया कि वह कभी-कभी इस किचन में अपने परिवार के लिए खाना भी बनाते हैं।
इसके साथ ही, इस 4 मंजिला बंगले के हर फ्लोर पर बड़ी-बड़ी बालकनी (Balconies) दी गई हैं। इन बालकनीज की वजह से पूरे घर में हमेशा ताजी हवा और सूरज की रोशनी बनी रहती है। शाम के वक्त चाय पीने और रिलैक्स करने के लिए ये बालकनी सबसे बेस्ट जगह हैं। कुल मिलाकर कहें तो एलविश यादव का यह नया घर सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और कामयाबी की जीती-जागती मिसाल है।


Download Android App
Download iOS App




