Pudina Raita Recipe in Hindi: गर्मियों में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी वाले फलों का सेवन करते हैं। गर्मी के दिनों में बाजार में कई ऐसे फल आते हैं, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर बात करें पुदीने कि तो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर गर्मियों में आप इसका रायता बनाते हैं, तो ये शरीर के साथ-साथ पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है।
गर्मी के दिनों में ये लगभग हर भारतीय घर में बनाया जाता है। ये खाने के स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। ऐसे में आज हम आपको यहां मिंट रायता बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री में आसानी से बना सकते हैं।
Pudina Raita Recipe in Hindi: पुदीना रायता बनाने की रेसिपी

सामग्री
- कप दही 2
- हरी मिर्च 3
- खीरा आधा कप
- लाल मिर्च पाउडर
- जीरा पाउडर
- पुदीने के पत्ते
- प्याज
- नमक
- चीनी
Pudina Raita Recipe: पुदीना रायता बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने के पत्तों को धोकर पानी से निकालें और एक प्लेट में रख लें।
- इसके बाद खीरे को कद्दूकस कर लें और प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद एक ब्लेंडर लेकर उसमें दही और हरी मिर्च के साथ पुदीने की पत्तियां डालकर एक स्मूथ सा पेस्ट बना लें।
- फिर इसे एक बड़े से कटोरे में निकाल लें और इसमें प्याज, खीरा डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद लास्ट में इसमें जीरा पाउडर, नमक और मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
- अब आपका ठंडा-ठंडा पुदीना रायता बनकर तैयार है।
- इसे आप फ्रिज में रखें और कुछ देर बाद धनिया की पत्ती डालकर सर्व करें।



Download Android App
Download iOS App




