Varun Dhawan के फैंस को मिल सकता है बड़ा Surprise, सीक्रेट प्रोजेक्ट मिशन पर निकले एक्टर

Summary :

बॉलीवुड के उभरते हुए स्टार कहे जाने वाले वरुण धवन इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में एक्टर की फिल्म भेड़िया परदे पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पांस मिलता हुआ दिखाई दिया था। ऐसे में अब लगता है की वरुण धवन के फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला हैं।

बॉलीवुड के उभरते हुए स्टार कहे जाने वाले वरुण धवन इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में एक्टर की फिल्म भेड़िया परदे पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पांस मिलता हुआ दिखाई दिया था। ऐसे में अब लगता है की वरुण धवन के फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद वरुण धवन की इंस्टाग्राम की हालिया स्टोरी ये बात कह रही हैं। 
दरअसल वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह तेज रफ्तार में सड़क पर अपनी कार दौड़ाते नजर आ रहे हैं। यह बिल्कुल सुबह का नजारा है, जब दिन भी ठीक से नहीं निकला। साझा किए गए पोस्ट में गाना चल रहा है, ‘ये जो यादें हैं।’ इसके साथ वरुण धवन ने लिखा है, ‘सीक्रेट प्रोजेक्ट के लिए पैकअप।’ 
इसके बाद उनके फैंस यह जानने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं कि आखिर वरुण धवन किस सीक्रेट प्रोजेक्ट का जिक्र कर रहे हैं। क्या वह किसी नई फिल्म का एलान करने वाले हैं? हालांकि, इस राज से पर्दा तो वरुण ही उठा सकते हैं, देखना दिलचस्प होगा कि एक्टर कब चुप्पी तोड़ते हैं।अब एक्टर का ये पोस्ट देख सभी लोग यही कयास लगाते हुए दिख रहे है की वरुण कब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे।
गौरतलब है कि सीक्रेट प्रोजेक्ट से अलग वरुण धवन इन दिनों ‘फैमिली मैन’ फेम राज और डीके के निर्देशन में ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि ‘सिटाडेल’ इसी नाम की पॉपुलर अमेरिकन सीरीज का भारतीय वर्जन है। वरुण इस सीरीज के जरिए वेब डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन पहली बार राज और डीके के साथ काम कर रहे हैं। वरुण इसमें साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे।
वरुण धवन ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में दी हैं। जिसके कारन एक्टर की ढेरों फैन फोल्लोविंग भी देखने को मिलती है। वही अब वरुण इस राज से कब पर्दा हटाते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं। 

Desk Team