Vasudha 08 June 2026 Spoiler Alert: फेमस शो ‘वसुधा’ इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो में आए दिन नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। वसुधा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी किस्मत में शायद अभी परेशानियां ही लिखी हैं। जब भी वसुधा को लगता है कि उसकी मेहनत रंग ला रही है, तभी कोई न कोई नई मुसीबत उसके सामने आकर खड़ी हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसने वसुधा को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या नया ड्रामा होने वाला है।
Vasudha 08 June 2026 Spoiler Alert: फूड डिपार्टमेंट ने जब्त किया आचार का सारा स्टॉक

वसुधा ने अपने नए बिजनेस (बिजनेस जर्नी) को लेकर बहुत बड़े-बड़े सपने देखे थे। वह दिन-रात मेहनत करके एक बहुत बड़ा ऑर्डर पूरा करने की कोशिश में जुटी हुई थी। लेकिन तभी वहां फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट (खाद्य विभाग) के अधिकारी आ धमकते हैं। अधिकारी आते ही वसुधा के आचार के पूरे स्टॉक को अपने कब्जे में ले लेते हैं। वसुधा घबरा जाती है और उन्हें समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अधिकारी उससे दो सीधे सवाल पूछते हैं– “क्या आपके पास फूड लाइसेंस है? क्या आपके पास खाना बेचने की परमिशन है?”
इन सवालों को सुनकर वसुधा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह मासूमियत से मना कर देती है, जिसके बाद अधिकारी उसका सारा माल सीज कर देते हैं। अपनी आंखों के सामने अपना सपना टूटता देख वसुधा पूरी तरह टूट जाती है। हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में संतोष उसका हौसला बढ़ाती है और कहती है कि शुरुआत में ऐसी रुकावटें आती हैं, हम जल्द ही पेपरवर्क पूरा करके अपना माल वापस ले लेंगे।
Vasudha: देव ने बढ़ाना चाहा मदद का हाथ, पर चंद्रिका ने कसम याद दिलाकर खींचे पैर

अपनी पत्नी वसुधा को इस तरह रोता और परेशान देख देव का दिल पिघल जाता है। वह हमेशा की तरह वसुधा के मुश्किल वक्त में उसका साथ देने के लिए आगे बढ़ता है। देव कहता है कि वह खुद संतोष और वसुधा के साथ जाएगा और इस कानूनी पचड़े को सुलझाने में उनकी पूरी मदद करेगा। लेकिन जैसे ही देव जाने लगता है, वहां उसकी मां चंद्रिका आ जाती है।
चंद्रिका देव को बीच में ही रोक लेती है। वह देव को उसका वो वादा याद दिलाती है, जो उसने अपनी मां से किया था। चंद्रिका कहती है कि उसने वादा किया था कि वह सिर्फ और सिर्फ चौहान बिजनेस पर ध्यान देगा और वसुधा के किसी भी काम या बिजनेस में दखलअंदाजी नहीं करेगा। चंद्रिका बेहद स्ट्रिक्ट टोन में देव से कहती है कि वह अपना वादा नहीं तोड़ सकता। मां की इस बात को सुनकर देव बिल्कुल बेबस और लाचार हो जाता है। एक तरफ मां का वादा है और दूसरी तरफ मुसीबत में फंसी उसकी पत्नी।
Vasudha Written Update: चंद्रिका के फैसले पर भड़की संतोष, पीठ पीछे समर रच रहा है नई साजिश

जब चंद्रिका देव को मदद करने से रोक देती है, तो यह देखकर संतोष का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। संतोष का खून खौल उठता है क्योंकि उसे लगता है कि जब वसुधा को अपने परिवार के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब चंद्रिका जानबूझकर उसके रास्ते में कांटे बो रही है। इस बात को लेकर संतोष और चंद्रिका के बीच एक बार फिर बहस और तनाव देखने को मिलता है। बेचारी वसुधा एक बार फिर दो पाटों के बीच पिसकर रह जाती है।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट सिर्फ इतना नहीं है। वसुधा को लग रहा है कि यह सिर्फ एक कानूनी गलती है, पर इसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है। दरअसल, बैकग्राउंड में समर अपना घिनौना खेल खेल रहा है। यह पूरी मुसीबत समर के ही एक क्रूर जाल का हिस्सा है, जिससे वसुधा पूरी तरह अनजान है। अब देखना यह होगा कि क्या वसुधा बिना देव की मदद के इस कानूनी मुसीबत से बाहर निकल पाएगी, या समर की ये चाल उसे हमेशा के लिए बर्बाद कर देगी?
Read More: Vasudha 06 June Spoiler Alert: क्या टूट जाएगा Vasudha के स्वाभिमान का सपना? Samar की इस खौफनाक..


Download Android App
Download iOS App




