दृश्यम एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं फिलहाल ये कपल अपने पेरेंटिंग को एंजॉय कर रहा है इन सबके बीच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी भी सभी अपडेट सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी वही एक बार फिर पोस्ट प्रेगनेंसी में इशिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस ने दिखाया कि कैसे न्यू डैडी बने वात्सल सेठ इशिता को डिलीवरी के बाद 15 दिन पूरे होने की बात करते करते सो गए हैं।

बता दे टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ इन दिनों काफी लाइम लाइट में बने हुए है इसी के साथ एक्टर ने अपने बेटे के साथ अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। सामने आई इस तस्वीर में एक्टर अपने बेबी बॉय को प्यार करते हुए नजर आ रहे है।

इसी के साथएक्ट्रेस ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाले कैप्शन के साथ शेयर की है एक्ट्रेस ने इस कैप्शन में लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो वत्सल,आप अपने सभी रिश्तों में बेस्ट रहे, चाहे वो बेटा हो दोस्त हो या चाचू या हो अच्छा पति मैं आपको हमारे बेबी के पापा के रूप में देख रही हूँ आप अब तक के सबसे अच्छे पिता है.. आई लव यू एंड मैं आपकी बहुत साडी खुशियों के लिए विश करती हूँ।

बता दे, इशिता और वत्सल सेठ ने 19 जुलाई 2023 को अपने बेबी का वेलकम किया, वत्सल ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की इसी के साथ उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया- हमे एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को थैंक्यू!बता दे इस फोटो में इशिता बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही थी और बेबी के फेस दिल वाले इमोजी से ढाका हुआ था।

वही बताते चले इशिता और वत्सल को टीवी सीरियल रिश्तों का सौदागर, बाजीगर पर प्यार हुआ था जिसके बाद उन्होंने साल 2017 में शादी कर ली और अब इस साल मार्च में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में फैंस को बताया जहां एक्ट्रेस ने वत्सल के साथ समुन्द्र किनारे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी और उनके पति वत्सल उनके बेबी बुम्प को किश करते हुए नजर आ रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



