रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा जैसे सेलेब्रिटी कपल इन दिनों लॉक डाउन में एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है पर कुछ कपल ऐसे भी है जिन्हें लॉक डाउन की वजह से एक दूसरे से दूर रहना पड़ रहा है। जी हां , हम बात कर रहे है वरुण धवन-नताशा दलाल से लेकर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जैसे कपल्स के बारे में जिन्हें इस लॉक डाउन ने दूर रहने पर मजबूर कर दिया है।
वरुण धवन और नताशा दलाल

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक वरुण धवन और नताशा दलाल अपनी शादी की तैयारियों में जुटे थे पर कोरोना की वजह से उन्हें सभी कार्यक्रम टालने पड़े है। पहले खबर थी कि दोनों थाईलैंड में डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी कर चुके है पर अब उन्होंने शादी की तारीख नवंबर तक बढ़ा दी है। दोनों के प्यार में कोरोना एक बड़ी रूकावट बनकर सामने आया है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
.jpg)
बीते कुछ समय से विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने रोमांस के लिए सुर्खियां बटोरीं। लॉक डाउन के दौरान दोनों एक दूसरे से दूर है। कैटरीना कैफ की लॉकडाउन डायरी में घर के काम शामिल हैं जबकि विक्की कौशल फैन्स के साथ सेल्फी शेयर कर रहे हैं। दोनों को एक दूसरे से मिलने के लिए अब लॉक डाउन के खत्म होने का इन्तजार करना पड़ेगा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
.jpg)
लंबे समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप में होने की अफवाह थी और उन्होंने नए साल में भी एक साथ कुछ तस्वीरें शेयर करके इस खबर को हवा भी दी । लॉक डाउन के चलते सिद्धार्थ और कियारा भी एक दूसरे से दूर है और अपनी सिंगल तस्वीरें सोशल मीडिया अपर पोस्ट कर रहे है।
अली फजल और रिचा चड्ढा

अली फजल और ऋचा चड्ढा अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले थे और उन्होंने बांद्रा फैमिली कोर्ट में शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन भी किया था। हालांकि लॉकडाउन ने न केवल उनकी शादी को स्थगित कर दिया है, बल्कि उनके क्वालिटी टाइम को भी खराब कर दिया है क्योंकि युगल एक-दूसरे से दूर समय बिता रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



