एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलिब्रिटीज है जो जरूरतमंदों की मदद के हमेशा तैयार रहते है और अक्सर ऐसी मिसालें सामने आती रहती है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने कैंसर मरीजों की मदद खास पहल की है। एक महिला और एक्टर होने के बावजूद उन्होंने इस मदद के लिए जो किया है उसके लिए भी काफी हिम्मत चाहिए।

जाहिर सी बात है कि एक एक्टर के लिए एक्टिंग के साथ – साथ लुक्स भी काफी महत्वपूर्ण होते है और जया भट्टाचार्य ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए अपना सिर मुंडवा लिया है। उनके फैंस के लिए ज्या का ये कदम शॉकिंग हो सकता है पर उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

जया भट्टाचार्य ने हाल ही में कई वीडियोस भी शेयर किये है और बताया है कि उन्होंने अपना सिर कैंसर मरीजों की मदद के लिए मुंडवाया है। अपने बालों को वो संभाल कर रखेंगी और इन बालों को वो आगे चलकर दान करेंगी जिससे कैंसर मरीजों के लिए विग बनाई जा सके।

वीडियो शेयर करते हुए जाया ने फैन्स को बताया की ये फैसला उनके लिए काफी कठिन था और उनके परिवार वाले भी इस के लिए राजी नहीं थे। उनके परिवार वाले चाहते थे कि वो लम्बे बाल रखें और इंडस्ट्री में लुक्स भी काफी मायने रखते है पर आखिर में उन्होंने अपने परिवार को मना ही लिया।

अपने वीडियो को शेयर करते हुए ज्या भट्टाचार्य ने कैप्शन में लिखा , ” सरप्राइज..मैं यह बहुत सालों से करना चाहती थी। लेकिन ऐसा करने के लिए जरूरी मोटिवेशन नहीं मिला। अब सिर मुंडने के बाद आजादी से और ढंग से काम कर पाऊंगी।” फैंस ने जया की इस पहल की जमकर तारीफ की है।


Download Android App
Download iOS App



