इंदौर में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 945 हुई, अब तक 53 लोगों की मौत

Summary :

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के 26 नए मामले सामने आये है, जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 945 हो गयी।

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के 26 नए मामले सामने आये है, जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 945 हो गयी। साथ ही 1  मरीज की मौत के बाद यहा मौत का आंकड़ा 53 हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कल रात हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया गया कि जिले में कोविड 19 संक्रमण की संख्या 923 थी, जो बढ़कर 945 हो गयी है। इसी क्रम में कल यहाँ एक 56 वर्षीय संक्रमित पुरुष की मौत दर्ज की गयी है, जो यहा गीता नगर का निवासी बताया जा रहा है।

देश में कोविड-19 से अब तक 681 लोगों की मौत, पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 21393 तक पहुंचा

सीएमएचओ के अनुसार कुल 320 कोविड 19 के सैंपलों को जांचा गया है, जिसमें 26 संक्रमित पाये गए हैं। इंदौर जिले में अब तक चार हजार चार सौ चौदह सैंपलों की जांच की जा चुकी है तथा यहां वर्तमान में 815 संक्रमित उपचाररत हैं। कल 5 रोगियों सहित अब तक 77 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। यहा अस्थायी रूप से बनाए गए क्वॉरेनटाइन सेंटर में 591 रोगी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

Desk Team