कश्मीर की वादियों के बाद ‘अमरनाथ धाम’ दर्शन के लिए पहुंची Sara Ali Khan का सामने आया वीडियो

Summary :

सारा अली खान ने 20 जुलाई को अमरनाथ यात्रा की। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसमें वो सुरक्षाकर्मियों के साथ सीढ़ियों से उतरती दिखाई दे रही हैं। सारा पिछले कुछ वक्त से लगातार मंदियों की यात्रा कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों काम से वक्त निकालकर कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मना रही हैं। सारा को जब भी फिल्मों से टाइम मिलता है तो वो ऐसे ही भारत दर्शन के लिए निकल जाती है। सोशल मीडिया पर अदाकारा की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें सारा की सादगी ने एक फिर फैंस का दिल जीत लिया है। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के साथ इसके जरिए जुड़ी भी रहती हैं। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हिन्दू धर्म से तालुख नहीं रखती। एक्ट्रेस मुस्लिम है लेकिन हिन्द धर्म को काफी महत्व देती दिखाई देती है। अक्सर एक्ट्रेस को भगवान शिव की भक्ति में लीं होते हुए देखा जाता है। वही इस समय सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो हाथ में लाठी लिए अमरनाथ धाम की यात्रा करती हुई दिखाई दे रही है।
इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू यत्रक सूट पहन गले में शॉल के साथ लाल चुन्नी ली हुई है। सामने आई वीडियो में सारा के साथ काफी भीड़ चलती दिखाई दे रही है इस दौरान सारा वहां खड़े हुए लोगों से भी बात करते हुए जा रही है और उनके हाल चाल पूछती हुई दिखाई दे रही है। वही आसपास मौजूद सारा के चाहने वाले और फैंस उनकी वीडियो बना रहे है और उनके साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे है।

बता दें कि  सारा अली खान ने 20 जुलाई को अमरनाथ यात्रा की। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसमें वो सुरक्षाकर्मियों के साथ सीढ़ियों से उतरती दिखाई दे रही हैं। सारा पिछले कुछ वक्त से लगातार मंदियों की यात्रा कर रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आई थीं। इसमें उनकी और विक्की कौशल की जोड़ी पहली बार फिल्मी पर्दे पर साथ देखने को मिली। वहीं, अब सारा के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं जिसमें पीरियड ड्रामा फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और अनुराग बसु की मूवी ‘मेट्रो इन डिनो’ के अलावा ‘मर्डर मुबारक’ शामिल है।

Desk Team